expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, September 6, 2018

Top Current Affairs August 2018

महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं।


प्रश्न 1•भारतीय रिजर्व बैंक की 2017-2018 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500
और 1000 के कितने प्रतिशत नोट बैंक के पास वापस आ गए हैं?

  क) 89.3 प्रतिशत
 ख) 69.3 प्रतिशत
 ग) 99.3 प्रतिशत
 घ) 90.3 प्रतिशत

उत्तर ग) 99.3 %

Explanation: भारतीय रिजर्व बैंक की 2017 2018 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी के दौरान बंद किए गए 500 और 1000 के 99.3 प्रतिशत नोट बैंक के पास वापस आ गए हैं. यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2018 को जारी की गई थी.

प्रश्न 2•निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों में हेप्टैथलॉन में स्वर्ण पदक जीता है?

 क) कीर्ति कुमारी
 ख) अनामिका मजूमदार
 ग) स्वप्ना बर्मन
 घ) कल्पना मलिक

 उत्तर ग) स्वप्रा बर्मन

Explanation: भारत की स्वप्ना बर्मन ने एथलेटिक्स में देश को पांचवां गोल्ड मेडल दिलवाया है. वे इस स्पर्धा में यह मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं.

प्रश्न 3•केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त 2018 को भारत और किस देश के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित समझौते
पर हस्ता क्षर की अनुमति दे दी है?

क) इराक
ख) जापान
 ग) ईरान
 घ) मोरक्को

उत्तर घ) मोरक्को

Explanation: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 अगस्त 2018 को भारत और मोरक्को के बीच हवाई सेवाओं के लिए संशोधित
 समझौते पर हस्ता क्षर की अनुमति दे दी है.यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यधक्षता में हुई.

प्रश्न 4•निम्न में से किस वरिष्ठ राजनयिक को यूनाइटेड किन्गडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

क) रुचि घनश्याम
ख) राहुल सचदेवा
ग) अजय बिसारिया
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर क) रूचि घनश्याम

Explanation: वरिष्ठ राजनयिक रुचि घनश्याम को यूनाइटेड किन्गडम में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. रूचि घनश्याम 1982 बैच की आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा)अफसर हैं.

प्रश्न 5•गूगल ने भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है?

क) नवलेख
ख) हिन्द लेख
ग) चित्र लेख
घ) लेखपाल

उत्तर क) नवलेख

Explanation: विश्व की प्रसिद्ध तकनीकी कंपनी गूगल ने भारतीय भाषाओं को बढ़ोतरी देने के प्रोजेक्ट नवलेख आरंभ किया है.

प्रश्न 6•18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भारत के किस खिलाड़ी ने ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता?

 क) अमरिन्दर सिंह
 ख) देवेश मलिक
 ग) आशुतोष त्रिपाठी
 घ) अपरिन्दर सिंह

उत्तर घ) अपरिन्दर सिंह

Explanation: 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते. पंजाब के एथलीट अपरिन्दर सिंह ने ट्रिपल जम्प (16.77 मीटर) में गोल्ड मेडल जीता.

प्रश्न 7•किस राज्य सरकार ने 29 अगस्त 2018 को राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधि अगले छह महीने के लिए बढ़ा दी?

क) असम सरकार
ख) पंजाब सरकार
ग) तमिलनाडु सरकार
 घ) झारखंड सरकार

 उत्तर क) असम सरकार

Explanation: असम सरकार ने राज्य में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) की अवधिअगले छह महीने के लिए बढ़ा दी. गौरतलब है कि अफस्पा 'अशांत' क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन चलाने का विशेषाधिकार प्रदान करता है.

प्रश्न 8•भारत के किस अनुभवी अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है?

 क) अरविंद पानागढ़िया
 ख) सत्य एस. त्रिपाठी
 ग) राजीव कुमार
 घ) जगदीश भगवती

उत्तर ख) सत्य एस. त्रिपाठी

Explanation: भारत के अनुभवी अर्थशास्त्री सत्य एस. त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र सहायक महासचिव तथा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम के न्यूयॉर्क कार्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है. सत्य त्रिपाठी त्रिनिदाद व टोबागो के इलियट हैरिस की जगह लेंगे.

प्रश्न 9•एशियाई खेलों में किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है?
 क) मोनिका कुमारी
 ख) दुती चंद
  ग) हिमा दास
  घ) जोगेश्वरी

उत्तर ख) दुती चंद

Explanation: महिला 200 मीटर दौड़ में एथलेटिक्स दुती चंद ने सिल्वर मेडल जीता उन्होंने 23.20 सेकंड में अपना दौड़ पूरा कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया

प्रश्न 10•किस हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया है?

क) दिल्ली हाईकोर्ट
ख) मद्रास हाईकोर्ट
ग) पटना हाईकोर्ट
घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ख) मद्रास हाईकोर्ट

Explanation: मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को देशभर के सभी टोल प्लाज़ा पर वीवीआईपी कारों के लिए अलग से लेन बनाने का निर्देश जारी किया है.

प्रश्न 11•वह देश जहां वर्ष 2018 की बिम्सटेक देशों की बैठक आयोजित की जा रही है?

क) भुटान
ख) श्री लंका
ग) नेपाल
घ) मालदीव

उत्तर ग) नेपाल

Explanation: नेपाल स्थित काठमांडू में 30 अगस्त 2018 को चौथा बिम्सटेक सम्मेलन आरंभ हुआ. दो दिवसीय यह सम्मेलन 30 और 31 अगस्त 2018 को आयोजित किया जायेगा जिसमें आतंकवाद, स्थानीय सन्पर्क एवं व्यापारिक
 रिश्ते बढ़ाने के लिए बातचीत की जाएगी.

प्रश्न 12•वह योजना जिसे महासागरीय परियोजनाओं के विकास के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी प्रदान की?

क) ओ स्मार्ट
ख) पी स्मार्ट
ग)  जी स्मार्ट
घ) आई स्मार्ट

उत्तर क) ओ स्मार्ट

Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने व्यापक योजना ‘महासागरीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, निगरानी, संसाधन प्रतिरूपण और विज्ञान (ओ स्मार्ट) को अपनी मंजूरी प्रदान की है. लगभग 1623 करोड़ रुपये की कुल लागत की यह योजना 2017  2018 से 2019  2020 की अवधि के दौरान लागू रहेगी.इस योजना में महासागर विकास से जुड़ी 16 उपपरियोजनाओं जैसे  सेवाएं, प्रौद्योगिकी, संसाधन, प्रेषण और विज्ञान को शामिल किया गया है. ओ स्मार्ट के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं से तटीय और महासागरीय क्षेत्रों के अनेक क्षेत्रों जैसे मत्स्य पालन, समुद्र तटीय उद्योग, तटीय राज्यों, रक्षा, नौवहन, बंदरगाहों आदि

No comments:

Post a Comment