expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, September 7, 2018

Current Affairs 7 September 2018|Top Current Affairs

आज के टॉप-12 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है.ये महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

Question 1. इन्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में खाता संख्या याद रखने की जद्दोजहद से बचने के लिए किस सुविधा को देने की घोषणा की गई है?
A. क्यूआर कोड
B. एसआर कोड
C. स्मार्ट कार्ड
D. स्पेशल पैनल

Answer A. क्यूआर कोड

Explanation: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खोलते समय ग्राहकों को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को खाता संख्या याद रखने की जरूरत नहीं होगी.


Question 2. किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के उड़ीसा के दो खिलाडिय़ों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को 50- 50 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है?
A. कर्नाटक
B. उड़ीसा
C. झारखण्ड
D. तमिलनाडु

Answer B. उड़ीसा 

Explanation: उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के उड़ीसा के दो खिलाडिय़ों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को 50- 50 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है.


Question 3. केंद्र सरकार द्वारा जन धन योजना में ओवरड्राफ्ट की सीमा 5000 रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
A. 6000
B. 7000
C. 8000
D. 9000

Answer D. 9000

Explanation: केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना को विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना बताते हुए इसे आगे जारी रखने की घोषणा की है तथा ओवरड्राफ्ट की लिमिट 9000 रुपये कर दी है.


Question 4. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार अगले दस से 15 वर्षों में भारत द्वारा कितने हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा?
A. 107
B. 220
C. 100
D. 430

Answer C. 100

Explanation: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार भारत अगले 10 से 15 वर्षों में करीब 4.2 लाख करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर 100 हवाई अड्डों का निर्माण करने की योजना बना रहा है.

Question 5. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर के चुनाव कराने की सिफारिश मंजूर कर ली है?
A. महाराष्ट्र
B. गुजरात
C. तेलंगाना
D. छत्तीसगढ़

Answer C. तेलंगाना

Explanation: हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर के चुनाव कराने की सिफारिश मंजूर कर ली है.


Question 6. ओम प्रकाश मिथारवाल ने 4 सितंबर 2018 को चंगवोन में आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में पुरुषों के 50 मीटर पिस्तौल समारोह में कौन सा पदक जीता?
A. रजत पदक
B. कांस्य पदक
C. स्वर्ण पदक
D. इनमें से कोई नहीं

Answer C. स्वर्ण पदक 

Explanation: भारतीय शूटर ओम प्रकाश मिथारवाल ने 4 सितंबर 2018 को चांगवन में आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप के 50 मीटर पिस्तौल समारोह में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता.


Question 7. हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में कितने नये आईआईएम संस्थान स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है?
A. चार
B. पांच
C. छह
D. सात

Answer D. सात

Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अमृतसर, बोध गया, नागपुर, सम्बलपुर, सिरमौर, विशाखापट्टनम और जम्मू स्थित सात नए आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन को मंजूरी प्रदान की.


Question 8. अंतरराष्ट्रीय परोपकार (charity) दिवस किस दिन मनाया जाता है?
A. 4 सितंबर
B. 5 सितंबर
C. 6 सितंबर
D. 7 सितंबर

Answer B. 5 सितंबर 

Explanation: प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय परोपकार (charity) दिवस मनाया जाता है. इस दिन मदर टेरेसा का देहांत हुआ था.


Question 9. भारत और किस देश के बीच 6 सितम्बर 2018 को पहली टू प्लस टू वार्ता हुई?
A. अमेरिका
B. नेपाल
C. चीन
D. जापान

Answer A. अमेरिका

Explanation: भारत और अमेरिका के बीच 6 सितम्बर 2018 को पहली टू प्लस टू वार्ता हुई. इसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करना तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में वैश्विक रणनीतिक सहयोग को विशेष तौर पर बढ़ाना है.



Question 10. रामनाथ कोविंद द्वारा आठ दिवसीय यात्रा के दौरान किस देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग सहित 4 और समझौते किये गये?
A. बुल्गारिया
B. जॉर्डन
C. मिस्र
D. कुवैत

Answer A. बुल्गारिया 

Explanation: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनके बुल्गारियाई समकक्ष रूमेन रादेव के मध्य हुई बैठक में चार विषयों से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये.


Question 11. भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन ओतार क्षेत्र में किया जायेगा?
A. कज़ाखस्तान
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस

Answer A. कज़ाखस्तान

Explanation: भारत और कज़ाखस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन कजाख्स्तान के ओतार क्षेत्र में किया जायेगा. इस सैन्य अभ्यास का आयोजन 10 सितम्बर से 23 सितम्बर 2018 के बीच किया जायेगा.


Question 12. केंद्र सरकार ने सितंबर 2018 में खादी शिल्पकारों की मजदूरी में कितने प्रतिशत वृद्धि की?
A.  3%
B. 53%
C. 40%
D. 36%

Answer D. 36%

Explanation: एमएसएमई मंत्रालय ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा 36% से अधिक खादी शिल्पकारों की मजदूरी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

No comments:

Post a Comment