expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, September 6, 2018

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स अगस्त 2018

प्रश्न 1•निम्नलिखित में से कौन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने हैं?’
क) स्कॉट मॉरिसन
ख) जॉर्ज कैंब्रिज
 ग) एल्विन मार्श
  घ) पीटर डेटन

उत्तर क) स्कॉट मॉरिसन

Explanation: ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री स्कॉट मॉरिसन को नया प्रधानमंत्री चुना गया है जो मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे.

प्रश्न 2•नीति आयोग ने 23 अगस्त 2018 को भारतीय हिमालयन क्षेत्र (Indian Himalayan Region ) में निरंतर विकास पर विषय संबंधी कितने रिपोर्टों की शुरूआत की हैं?
क) सात
ख) आठ
 ग) दस
 घ) पांच

 उत्तर घ) पांच

Explanation: नीति आयोग ने 23 अगस्त 2018 को भारतीय हिमालयन क्षेत्र (Indian Himalayan Region ) में निरंतर विकास पर विषय संबंधी पांच रिपोर्टों की शुरूआत की हैं.

प्रश्न 3•फोर्ब्स की सूची (2018) के मुताबिक, किस अभिनेता ने सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में 2 वर्षों से शीर्ष पर रहे शाहरुख खान को पछाड़ दिया है?
क) अक्षय कुमार
ख) नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी
ग) रणवीर सिंह
 घ) इरफान खान

उत्तर क) अक्षय कुमार 

Explanation: फोर्ब्स की सूची (2018) के मुताबिक, अक्षय कुमार ने सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में 2 वर्षों से शीर्ष पर रहे शाहरुख खान को पछाड़ दिया है.

प्रश्न 4•सुप्रीम कोर्ट ने द्वारा जारी निर्देश में घरेलू झगड़े, दहेज हत्या के मामले में किसके रिश्तेदारों को पुख्ता सबूत बिना नामजद नहीं किया जाना चाहिए?
क) पति
ख) पत्नी
 ग) सास
 घ) पिता

उत्तर क) पति

Explanation: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में निर्देश जारी किया कि घरेलू झगड़े, दहेज हत्या के मामले में पति के रिश्तेदारों को पुख्ता सबूत बिना नामजद नहीं किया जाना चाहिए.

प्रश्न 5•अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ के अनुसार वर्ष 2018 और 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान है?
 क) 0.065
 ख) 0.045
  ग) 0.055
  घ) 0.075

 उत्तर घ) 0.075

Explanation: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ के अनुसार वर्ष 2018 और 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान है.

प्रश्न 6•टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में बल्लेजाबी में किस खिलाड़ी को टॉप स्थान हासिल हुआ है?
क) एबी डिविलियर्स
ख) राशिद खान
ग) क्रिस गेल
 घ) विराट कोहली

उत्तर घ) विराट कोहली 

Explanation: टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में बल्लेजाबी में इस खिलाड़ी को टॉप स्थान हासिल हुआ है: विराट कोहली



प्रश्न 7•किस भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया हैं?
क) झूलन गोस्वामी
ख) शुभलक्ष्मी शर्मा
 ग) सोफी डिवाइन
 घ) स्मृति मन्धाना

उत्तर क) झूलन गोस्वामी 

Explanation: भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 299 विकेट झटकने वाली झूलन ने भारत की ओर से 68 टी-20 मैचों में 56 विकेट लिए हैं.

प्रश्न 8•हाल ही में नेवी ने किस राज्य में “ऑपरेशन मदद” शुरू किया है?
क) हिमाचल प्रदेश
ख) केरल
 ग) उत्तराखंड
 घ) असम

 उत्तर ख) केरल

Explanation: नेवी ने केरल में “ऑपरेशन मदद” शुरू किया है. नेवी ने “ऑपरेशन मदद” केरल में आई भीषण बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए शुरू किया है.

प्रश्न 9•निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय कम्पनी 8 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप पर पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी?
क) पतंजलि
ख) रिलायंस इंडस्ट्रीज़
 ग) टीसीएस
  घ) महेंद्रा ग्रुप

उत्तर ख) रिलायंस इंंडस्ट्रीज

Explanation: मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) पहली बार 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है.

प्रश्न 10•किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की?
क) कर्नाटक
ख) राजस्थान
 ग) पंजाब
 घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ख) राजस्थान 

Explanation: राजस्थान के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

प्रश्न 11•हाल ही में भारत एवं किस देश की सेना के मध्य हॉटलाइन स्थापित किये जाने को लेकर सहमति व्यक्त की गई है?
क) पाकिस्तान
ख) बांग्लादेश
 ग) चीन
  घ) म्यांमार

उत्तर ग) चीन

Explanation: भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों की सबसे अहम बात यह रही कि इसमें भारत और चीन की सेनाओं के मध्य एक हॉटलाइन बनाने को लेकर सहमति जताई गई.

प्रश्न 12•राही सरनोबत ने एशियाई खेल 2018 में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में कौन सा पदक जीता हैं?
क) रजत पदक
ख) कांस्य पदक
 ग) स्वर्ण पदक
 घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ग) स्वर्ण 

Explanation: राही सरनोबत ने एशियाई खेल 2018 में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता. इस इवेंट में थाईलैंड की नाफस्वान यांगपाईबून ने रजत पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया की किम मिन्जुंग ने कांस्य पदक जीता.

No comments:

Post a Comment