expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, September 6, 2018

Current Affairs In Hindi|Top Current Affairs August 2018

प्रश्न 1• रक्षा खरीद परिषद् द्वारा भारत के लिए कितनी राशि के हथियारों एवं रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है?

क) 46,000 करोड़ रुपये

ख) 22,000 करोड़ रुपये

ग) 11,000 करोड़ रुपये

घ) 86,000 करोड़ रुपये

उत्तर क) 46,000 करोड़ रुपये 

Explanation: रक्षा खरीद परिषद् द्वारा भारत के लिए 46,000 करोड़ रुपये की राशि के हथियारों एवं रक्षा उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है.

प्रश्न 2•केंद्र सरकार ने 25 अगस्त 2018 को किसे डीआरडीओ का नया अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया हैं?

क)  मोहन सेठी

ख)  एस. क्रिस्टोफर

ग)  जी. सतीश रेड्डी

घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर ग)  जी. सतीश रेड्डी 

Explanation: केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के वैज्ञानिक सलाहकार डॉक्टर जी. सतीश रेड्डी को डीआरडीओ का नया अध्यक्ष और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया.

प्रश्न 3•निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता?

क) मोहम्मद अनस

ख) फवाद मिर्जा

ग) अजयकांत विश्वरैया

 घ) सुधीर मिश्रा

उत्तर ख) फवाद मिर्जा

Explanation: फवाद मिर्जा एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में 1982 के बाद व्यक्तिगत सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

प्रश्न 4•भारतीय महिला टीम की किस अनुभवी तेज गेंदबाज ने 23 अगस्त 2018 को टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की हैं?

क) स्मृति मंधाना

ख) झूलन गोस्वामी

ग) पूनम यादव

घ) मिताली राज

उत्तर ख) झूलन गोस्वामी 

Explanation: भारतीय महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 23 अगस्त 2018 को टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की हैं. झूलन गोस्वामी ने टी-20 में अपनी सफलता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और टीम साथियों को धन्यवाद दिया है.

प्रश्न 5•भारतीय धावक हिमा दास ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर कौन सा पदक जीता?

क) रजत पदक

ख) स्वर्ण पदक

ग) कांस्य पदक

घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर क) रजत पदक

Explanation: भारतीय धावक हिमा दास ने 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर रेस में अपना ही नैशनल रिकॉर्ड तोड़कर रजत पदक जीता.

प्रश्न 6• वह कम्पनी जिसने भारत के पहले बायो-फ्यूल विमान का सफल परीक्षण किया?

क) एयर इंडिया

ख) जेट एयरवेज

ग) स्पाइस जेट

 घ) इन्डिगो

उत्तर ग) स्पाइस जेट

Explanation: स्पाइसजेट के विमान ने 26 अगस्त 2018 को बायोफ्यूल के इस्तेमाल से देहरादून में उड़ान भरी. मीडिया में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट के विमान क्यू-400 को देहरादून में ही 10 मिनट तक बायो-फ्यूल के साथ उड़ाया गया. इस उड़ान के बाद इसे बायो-फ्यूल द्वारा ही देहरादून से दिल्ली तक लाया जायेगा.यह भारत में बायोफ्यूल से उड़ने वाली पहली फ्लाइट है. अभी तक केवल अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों में यह प्रयोग सफल रहा है.

प्रश्न 7•निम्नलिखित में से किस भारतीय महिला धाविका ने एशियन खेलों की 400 मीटर दौड़ में नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता?

क) एम प्रीथी

ख) करुणा नयप्पन

ग) मनीषा भारती

 घ) हिमा दास

उत्तर घ) हिमा दास

Explanation: भारतीय धाविका हिमा दास ने महिला 400 मीटर में नए राष्ट्रीय रेकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है.

प्रश्न 8•रूसी वैज्ञानिकों ने हाल ही में साइबेरिया के ठंडे वातावरण में मिले विलुप्त किस प्रजाति के घोड़े के बच्चे के 40,000 साल पुराने अवशेष की तस्वीरें जारी की हैं?

क) लीना

ख) ऑरंगुटैन

 ग) कनिड्स

 घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर क) लीना

Explanation: रूसी वैज्ञानिकों ने साइबेरिया के ठंडेवातावरण में मिले विलुप्त लीना प्रजाति के घोड़े केबच्चे के 40,000 साल पुराने अवशेष की तस्वीरें जारी की हैं. वैज्ञानिकों को यह अवशेष यकुत्स्क (पूर्वी साइबेरिया) में -60ºC के तापमान पर मिला.

प्रश्न 9•18वें एशियन खेलों में भारत के किस खिलाड़ी ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता?

क) तेजिंदरपाल सिंह

 ख) अविनाश बिष्ट

 ग) विवेक कौशिक

  घ) महिपाल सिंह

उत्तर क) तेजिंदरपाल सिंह 

Explanation: 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन भारत के खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने 20.75 मीटर गोला फेंक भारत के लिए सातवां गोल्ड मेडल जीता.

प्रश्न 10•भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 26 अगस्त 2018 को 18वें एशियन गेम्स में 45.69 सेकेंड में पुरुषों की कितने मीटर रेस पूरी कर रजत पदक जीत लिया है?

क) 300 मीटर

ख) 200 मीटर

 ग) 100 मीटर

  घ) 400 मीटर

उत्तर घ) 400 मीटर

Explanation: भारतीय धावक मोहम्मद अनस याहिया ने 26 अगस्त 2018 को 18वें एशियन गेम्स में 45.69 सेकेंड में पुरुषों की 400 मीटर रेस पूरी कर रजत पदक जीत लिया.

प्रश्न 11• हाल ही में किस संयुक्त सैन्य अभ्यास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया?

क) नाटो वॉर मिशन 2018

ख) सार्क मिलिट्री प्रैक्टिस 2018

ग) एससीओ पीस मिशन 2018

 घ) डार्क हॉर्स मिशन 2018

उत्तर ग) एससीओ पीस मिशन 2018

Explanation: एससीओ पीस मिशन 2018 में स्वतंत्रता के बाद यह पहला अवसर था जब भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने संयुक्त सैन्य अभ्यास में साथ भाग लिया.

No comments:

Post a Comment