प्रश्न 1.किस राज्य सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है?
क) महाराष्ट्र सरकार
ख) बिहार सरकार
ग) पंजाब सरकार
घ) कर्नाटक सरकार
उत्तर क) महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है.अब किसान के परिवार के सदस्यों का अलग-अलग ऋण खाता होने की स्थिति में भी सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा
प्रश्न 2.एक सर्वेक्षण के तहत निम्नलिखित में से किसे भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है?
क) नीता अंबानी
ख) अर्पिता मुंजाल
ग) स्मिता कृष्णा गोदरेज
घ) किरण नादर
उत्तर ग) स्मिता कृष्णा गोदरेज
विवरण: एक सर्वेक्षण के तहत स्मिता कृष्णा गोदरेज को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है.
प्रश्न 3.भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने 12 अगस्त 2018 को वियतनाम ओपन में कौन सा पदक अपने नाम किया?
क) रजत पदक
ख) स्वर्ण पदक
ग) कांस्य पदक
घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर क) रजत पदक
विवरण: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने 12 अगस्त 2018 को वियतनाम ओपन में रजत पदक अपने नाम किया.
प्रश्न 4.रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नौसेना के लिए देश में निर्मित कितने आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को मंजूरी दी?
क) सात
ख) आठ
ग) दस
घ) छह
उत्तर घ) छह
विवरण: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नौसेना के लिए देश में निर्मित छह आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को मंजूरी दी.
प्रश्न 5.स्वच्छ रेलवे स्टेशन सर्वेक्षण में कौन सा स्टेशन प्रथम स्थान पर रहा है?
क) मैसूर
ख) ग्वालियर
ग) पटियाला
घ) जोधपुर
उत्तर घ) जोधपुर
विवरण: रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा स्टेशनों की सफाई रैंकिंग सर्वे में जोधपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि जयपुर दूसरे स्थान पर रहा.
प्रश्न 6.विश्व के किस शहर में हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर शहर का नाम रखा गया?
क) किचीजोजी (टोक्यो)
ख) गोंगजू (चीन)
ग) तेल अवीव (इज़राइल)
घ) वॉरसॉ (पोलैंड)
उत्तर क) किचीजोजी (टोक्यो)
विवरण: जापान के पास एक शहर है किचीजोजी. किचीजोजी का नाम हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है.
प्रश्न 7.निम्नलिखित में से किसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है?
क) अरविन्द रॉय
ख) आशीष कुमार भूटानी
ग) के एस जाम्बवत
घ) अनिल कुमार त्रिपाठी
उत्तर ख) आशीष कुमार भूटानी
विवरण: आशीष कुमार भूटानी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है.
प्रश्न 8.भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज 13 से 16 अगस्त तक फिजी की यात्रा पर रवाना हुआ?
क) आईएनएस सहयाद्रि
ख) आईएनएस तारिणी
ग) आईएनएस श्रेष्ठ
घ) आईएनएस विक्रांत
उत्तर क) आईएनएस सहयाद्रि
विवरण: फिजी के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सहयाद्रि
सद्भावना यात्रा पर सुवा बंदरगाह पहुंचा है.
प्रश्न 9.सरकार ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में किस बैंक की पूर्व एमडी उषा अनंत सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है?
क) भारतीय स्टेट बैंक
ख) इलाहाबाद बैंक
ग) देना बैंक
घ) बैंक ऑफ़ बड़ौदा
उत्तर ख) इलाहाबाद बैंक
विवरण: सरकार ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में इलाहाबाद बैंक की पूर्व एमडी उषा अनंत सुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है.
प्रश्न 10.गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइज़री जारी कर राष्ट्रध्वज संहिता, 2002 का पालन सुनिश्चित करने और लोगों से कौन से राष्ट्रध्वजों का इस्तेमाल न करने को कहा है?
क) प्लास्टिक
ख) कागज
ग) कपड़ा
घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर क) प्लास्टिक
विवरण: गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइज़री जारी कर राष्ट्रध्वज संहिता, 2002 का पालन सुनिश्चित करने और लोगों से प्लास्टिक के राष्ट्रध्वजों का इस्तेमाल न करने को कहा है.
प्रश्न 11.हाल ही में किस राज्य के गवर्नर का पद पर रहते हुए निधन हो गया?
क) राजस्थान
ख) छत्तीसगढ़
ग) बिहार
घ) केरल
उत्तर ख) छत्तीसगढ़
विवरण: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का 14 अगस्त को आंबेडकर अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे.
प्रश्न 12.केन्द्र सरकार ने देश में किस क्षेत्र के विस्तार के लिए 66 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी करने का फैसला किया है?
क) शुद्ध हवा क्षेत्र
ख) जनसंख्या विस्तार
ग) वन क्षेत्र
घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर ग) वन क्षेत्र
केन्द्र सरकार ने देश में वन क्षेत्र के विस्तार के लिए 66 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी करने का फैसला किया है.
No comments:
Post a Comment