expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, September 6, 2018

Current Affairs In Hindi|Top Current Affairs August 2018

प्रश्न 1•किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है?

 क) बिहार सरकार
 ख) उत्तर प्रदेश सरकार
 ग) पंजाब सरकार
 घ) दिल्ली सरकार

उत्तर ख) उत्तर प्रदेश 

Explanation: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है.

प्रश्न 2•हाल ही में किस नेता ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है?

क) आशीष खेतान
ख) तेजिंदर सिंह
 ग) रवि वर्मा
 घ) अमित पाल सिंह

उत्तर क) आशीष खेतान

Explanation: आम आदमी पार्टी में पत्रकार से नेता बने आशुतोष के बाद एक और नेता आशीष खेतान ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

प्रश्न 3•तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?

 क) 0.10
 ख) .050
 ग) .15
  घ) 0.12

उत्तर ख) .050

Explanation: तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है.

प्रश्न 4•निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बिहार का राज्यपाल बनाया गया है?

क) आलोक चतुर्वेदी
ख) अजीत कुमार
ग) देवेन्द्र वर्गीज़
 घ) लालजी टंडन

उत्तर घ) लालजी टंडन

Explanation: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

प्रश्न 5•अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने कि अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?

क) रवांडा
ख) सूडान
 ग) केन्या
  घ) अंगोला

उत्तर ग) केन्या

Explanation: अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष
पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है.

प्रश्न 6•राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बेबी रानी मौर्यां को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं?

क) उत्तराखंड
ख) झारखण्ड
ग) पंजाब
घ) उत्तर प्रदेश

उत्तर  क) उत्तराखंड

Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बेबी रानी मौर्यां को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं.

प्रश्न 7•निम्नलिखित में से किस राज्य ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान किया?

क) छत्तीसगढ़
 ख) पंजाब
 ग) हरियाणा
  घ) उत्तराखंड

 उत्तर ख) पंजाब 

Explanation: पंजाब कैबिनेट ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान लागू करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है.

प्रश्न 8•किस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया?

क) गुरुदास कामत
ख) रामलाल राही
ग) अशोक तंवर
घ) कपिल सिब्बल

उत्तर क) गुरूदास कामत

Explanation: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 22 अगस्त 2018 को 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया.

प्रश्न 9•राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया?

क) कप्तान सिंह सोलंकी
ख) तथागत रॉय
 ग) सत्यपाल मलिक
 घ) लालजी टंडन

उत्तर ग) सत्यपाल मलिक

Explanation: सत्यपाल मलिक हिंसाग्रस्त और राजनीतिक तौर पर अस्थिर जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं.

प्रश्न 10•निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया?

क) अंजना रानौत
ख) मनु भाकर
 ग) राही सरनोबत
 घ) सुनीता छाबड़ा

उत्तर ग) राही सरनोबत

Explanation: महिला शूटर राही सरनोबत ने बुधवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया.

प्रश्न 11•वह अन्तरिक्ष एजेंसी जिसने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर  चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है?

क) इसरो
ख) नासा
 ग) स्पैस एक्स
 घ) ईएसए

उत्तर ख) नासा


Explanation: चंद्रयान-1 भारत का पहला
चंद्रमिशन था. इसने 28 अगस्त 2009 को सिग्नल भेजना बंद कर दिया था. इसरो ने इसके कुछ दिनों बाद ही आधिकारिक को रूप से इस मिशन के खत्म होने की घोषणा कर दी थी. इस मिशन को दो साल के लिए तैयार किया गया था.पहले ही साल की यात्रा में इसने 95 फीसदी लक्ष्यों को हासिल कर लिया था.

प्रश्न 12•जिस पूर्व सेना प्रमुख को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है?


 क) दलबीर सिंह सुहाग
 ख) वी•के सिंह
 ग) विक्रम सिंह
घ) रणवीर सिंह

उत्तर क) दलबीर सिंह सुहाग 

Explanation: दलबीर सिंह को यह पुरस्कार अगस्त 2014 से दिसंबर 2016 तक सेना प्रमुख के रूप में असाधारण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया है. यह उपाधि भारतीय सेना में बेहतरीन कार्य करने के कारण प्राप्त हुई है.

No comments:

Post a Comment