expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Tuesday, September 11, 2018

Current Affairs In hindi 11 September 2018

Question 1. किस राज्य सरकार ने 9 सितम्बर 2018 को पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दर 4% घटाने की घोषणा की हैं?
A. बिहार सरकार
B. पंजाब सरकार
C. राजस्थान सरकार
D. कर्नाटक सरकार

Answer C.

Explanation: राजस्थान सरकार ने 9 सितम्बर 2018 को पेट्रोल और डीज़ल पर वैट की दर 4% घटाने की घोषणा की हैं. इससे पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आएगी.
Current Affairs 8 September 2018|Current Affairs 2018

Question 2. निम्नलिखित में से किस भारतीय खिलाड़ी ने आईएएएफ कांटिनेंटल कप में ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा?
A. अरपिंदर सिंह
 B. सत्येन्द्र सिंह
 C. अभिनव बिंद्रा
 D. संजय मलिक

 Answer A. 

Explanation: ट्रिपल जंप के एथलीट अरपिंदर सिंह ने आईएएएफ कांटिनेंटल कप में रविवार को कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा.

 Question 3. दिल्ली सरकार द्वारा कितनी सेवाओं के लिए डोरस्टेप डिलीवरी योजना आरंभ की गई है?

A. 32
B. 40
C. 45
D. 48

Answer B. 

Explanation: इस योजना के तहत लोग अपनी इच्छा से घर बैठे 40 सरकारी सेवाओं जैसे जन्म और जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स बनवा सकते हैं तथा इसके किसी भी सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी.

Question 4. स्विट्ज़रलैंड सरकार ने किस दिवंगत भारतीय अभिनेत्री की एक प्रतिमा लगाने की योजना बना रही है?
A. श्रीदेवी
B. सावित्री
C. गीता कपूर
D. रीटा भादुड़ी

Answer A. 

Explanation: स्विट्ज़रलैंड सरकार ने दिवंगत भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की एक प्रतिमा लगाने की योजना बना रही है. यह प्रस्ताव पर्यटन को बढ़ावा देने में श्रीदेवी की भूमिका पर विचार करते हुए रखा गया है.

Question 5. निम्नलिखित में से किस विख्यात अमेरिकी शेफ को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा?
A. डेविड पार्कर
B. बोरिस शुआरेज़
C. एंथेनी बोर्डेन
D. पोउलो डोमिनिक

Answer C. 

Explanation: प्रसिद्ध अमेरिकी शेफ एंथेनीबोर्डेन को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्हें सीएनएन चैनल के फूड एंड ट्रेवल शो “पार्ट्स अन्नोन” के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

Question 6. गृह मंत्रालय ने कितने शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों हेतु लगभग 3,000 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं?
A. आठ
B. नौ
C. दस
D. ग्यारह

Answer A. 

Explanation: गृह मंत्रालय ने विभिन्न आठ शहरों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु किये जाने वाले उपायों के लिए लगभग 2919.55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं.

Question 7. नेपाली सेना ने किस देश में होने जा रहे बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नहीं होने का फैसला किया है?
A. भारत
B. अमेरिका
C. चीन
D. जापान

Answer A. 

Explanation: नेपाली सेना ने भारत में होने जा रहे बिम्सटेक के पहले सैन्य अभ्यास में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.दरअसल, सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी से आलोचना का सामना करने के बाद प्रधानमंत्री के.पी. ओली ने सेना को नहीं जाने का आदेश दिया हैं.

Question 8. रक्षा मंत्रालय के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा विमान मेला 'एयरो इंडिया' किस शहर में 20 से 24 फरवरी, 2019 को आयोजित किया जाएगा?
A. दिल्ली
B. जयपुर
C. बेंगलुरु
D. भोपाल

Answer C. 

Explanation: रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि एशिया का सबसे बड़ा विमान मेला 'एयरो इंडिया' बेंगलुरु (कर्नाटक) में ही 20 से 24 फरवरी, 2019 को आयोजित किया जाएगा. मंत्रालय ने बताया कि इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में एरोस्पेस इंडस्ट्री के दिग्गजों और निवेशकों समेत दुनियाभर के जाने-माने थिंक-टैंक भी हिस्सा लेंगे.

Question 9. विश्व का सबसे बड़ा समुद्री सफाई अभियान ‘ओशियन क्लीनअप’ निम्नलिखित में से किस स्थान पर आरंभ किया गया?
A. मुंबई
B. कैलिफोर्निया
C. ओसाका
D. फ़िनलैंड

Answer B. 

Explanation: विश्व भर में समुद्रों से प्रदूषण हटाने तथा समुद्रों की सफाई करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान ‘ओशियन क्लीनअप’ कैलिफ़ोर्निया से आरंभ किया गया.

Question 10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर 2018 को निम्नलिखित में से किस मूर्ति का अनावरण करेंगे?
A. स्टैच्यू ऑफ फ्रीडम
B. स्टैच्यू ऑफ पीस
C. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
D. स्टैच्यू ऑफ डेमोक्रेसी

Answer C. 

Explanation: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति) का अनावरण करेंगे.

Question 11. यूएस ओपन फाइनल में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स पर कितने लाख रुपये का जुर्माना लगा है?
A. 10 लाख रुपये
B. 12 लाख रुपये
C. 22 लाख रुपये
D. 15 लाख रुपये

Answer B. 

Explanation: यूएस ओपन फाइनल में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है.

Question 12. आईसीसी ने भारत के खिलाफ ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन पर मैच फीस का कितने प्रतिशत जुर्माना लगाया है?
A. 20 प्रतिशत
B. 25 प्रतिशत
C. 30 प्रतिशत
D. 15 प्रतिशत

Answer D. 

Explanation: आईसीसी ने भारत के खिलाफ ओवल में जारी पांचवें टेस्ट के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन पर मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया है.

  कुछ महत्वपूर्ण सवाल कल के करेन्ट अफेयर्स से लिये गये हैं इनका सही जवाब कमेन्ट बॉक्स में दें।  

Question 1. भारत और किस देश ने सिन्धु जल संधि के तहत सिन्धु नदी के बेसिन के दोनों ओर का निरीक्षण करने पर सहमति प्रकट की है?

A. पाकिस्तान
B. चीन
C. बांग्लादेश
D. भूटान

Question 2. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मरीजों के अधिकार संबंधी ड्राफ्ट चार्टर में मरीजों को दिए गये अधिकारों की संख्या है?

 A. 13
 B.  17
 C.  21
 D.  11
Question 3. जापान में हाल ही में आये 25 सालों के सबसे शक्तिशाली तूफ़ान का क्या नाम है?

A. टेरेनो
B. रोबिन
C. जेबी
D. जेपी

Question 4. किस देश ने वर्ष 2017 2018 में भारत में सबसे ज्यादा विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) किया?

A. अमेरिका
B. नेपाल
C. चीन
D. मॉरिशस

 अगर आप जवाब देने में असमर्थ हैं तो उत्तरमाला देखिए 

1. A, 2. B, 3. C, 4. D

No comments:

Post a Comment