expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, November 2, 2018

Top Hindi Monthly Current Affairs October 2018


1. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सरदार पटेल के 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का अनावरण


विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया . यह समारोह सरदार पटेल की 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के मौके पर आयोजित किया गया.सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है.


2. महिंदा राजपक्षे को श्रीलंका का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया


श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री के पद पर वापसी की है. देश के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त किया जा रहा है


3. एमआईटी वैज्ञानिकों ने बेहद सूक्ष्म रोबोट विकसित किया


मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में अतिसूक्ष्म रोबोट विकसित किया है.जिसका उपयोग आयल या गैस पाइपलाइन की निगरानी अथवा मानव शरीर में रोग केनिदान में किया जा सकता है. गौरतलब है कि इस रोबोट का आकार लगभग 10 माइक्रोमीटर है. इसके अतिरिक्त वैज्ञानिकों ने उस तरीके की भी खोज कर ली है. जिसकी सहायता से ऐसे रोबोटों का बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जा सकता है. इन बेहद छोटे रोबोटों का नाम ‘सेनसेल्स’ रखा गया है


4. भारत एवं जापान ने छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की 29 अक्टूबर 2018 को हुई शिखर वार्ता के बाद भारत और जापान ने एक हाई स्पीड रेल परियोजना और नौसेना सहयोग सहित 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए. इसके अतिरिक्त दोनों देशों के विदेश मंत्रियों तथा रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू वार्ता करने पर सहमति जताई गई.

5. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद पर सुनवाई जनवरी 2019 तक टाल दी


सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर 2018 को अयोध्या विवाद पर सुनवाई जनवरी 2019 तक टाल दी हैं. सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ की बेंच 2010 में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिकाओं पर विचार कर रही थी.

6. वायु प्रदूषण से हर साल 6,00,000 बच्चों की मौत: डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट


वायु प्रदूषण से हर साल 6,00,000 बच्चों की मौत हो जाती है जो  पांच साल से कम उम्र के होते हैं. यह दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है. डब्ल्यूएचओ के अनुसार भारत में प्रदूषण के कारण 2016 में करीब एक लाख से अधिक बच्चों को जान गवांनी पड़ी है.

Current-Affairs-October-2018

7. भारत और बांग्लादेश के बीच जलमार्ग संपर्क बढ़ाने हेतु समझौतों पर हस्ताक्षर


भारत और बांग्लादेश ने 25 अक्टूबर 2018 को व्यापार और जहाजों के आवागमन के लिए दोनों देशों के बीच अंतर्देशीय तथा तटीय जलमार्ग संपर्क बढ़ाने के संबंध में महत्वपूर्ण समझौते किए हैं. भारत के नौवहन सचिव गोपाल कृष्ण और उनके बांग्लादेश के समकक्ष मोहम्मद अब्दुस्समद ने संयुक्त बयान भी जारी किया.


8. ट्रेन - 18, भारत ने तैयार की देश की पहली इंजन रहित रेल.


भारतीय रेलवे देश की पहली इंजन रहित हाई स्पीड ट्रेन तैयार की गई. रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में इस ट्रेन की जानकारी जारी की गई. इस ट्रेन का नाम ट्रेन - 18 रखा गया है. इसे 29 अक्टूबर को लॉन्च किया गया. यह ट्रेन पूरी तरह से तैयार है और इसका पहला ट्रायल रन 29 अक्टूबर को तय किया गया है


9. वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की


वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 24 अक्टूबर 2018 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. हालांकि, वह विश्व की विभिन्न टी 20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे. इंग्लैंड के खिलाफ वर्ष 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले ब्रावो ने अचानक ये फैसला लिया है. संन्यास लेने के बाद ब्रावो ने कहा की जुलाई 2004 में डेब्यू के समय जो जोश मेरे अंदर था, उसे मैंने पूरे करियर के दौरान बरकरार रखा.



10. विराट कोहली बने सबसे तेज़ 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने विशाखापट्टनम में 24 अक्टूबर 2018 को खेले गए मैच को मिलाकर, कुल 213 वनडे मुक़ाबलों की 205 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया है.

11. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं नहीं हम' ऐप लांच किया.


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अक्टूबर 2018 को 'मैं नहीं हम' पोर्टल और ऐप लांच किया. ये पोर्टल 'सेल्फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करेगा.  इससे आईटी पेशेवरों और संगठनों को सामाजिक सरोकार की दिशा में काम करने के लिए एक मंच मिलेगा. इसके माध्यम से समाज के कमजोर तबके को प्रौद्योगिकी का उपयोग करने में मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है.

12. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सियोल शांति पुरस्कार-2018' हेतु चयनित


भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 के 'सियोल शांति पुरस्कार' के लिए चयनित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिया जायेगा. उन्होंने लोक कल्याण के क्षेत्र में सुधार के लिए कई देशों के साथ आर्थिक संबंध स्थापित किए हैं.

Important-Questions-Indian-Railway-Exam

13. चीन ने समंदर पर विश्व का सबसे लंबा पुल बनाया.


चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 अक्टूबर 2018 को चीन और मकाओ को हॉन्ग-कॉन्ग से जोड़ने वाले समुद्र पर बने दुनिया के .सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया. ये पुल 55 किलोमीटर लंबा है. चीन के शहर झुहाई को हांगकांग और मकाऊ से जोड़ने वाला विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल 24 अक्टूबर 2018 को सड़क यातायात को खोल दिया जाएगा. यह समुद्री पुल हांगकांग, मकाऊ और मेनलैंड चीन को जोड़ रहा है


14. चीन द्वारा वर्ष 2020 तक कृत्रिम चंद्रमा लॉन्च किये जाने की घोषणा


चीन द्वारा हाल ही में वर्ष 2020 तक अपना 'कृत्रिम चंद्रमा' लॉन्च करने की घोषणा की गई. चीन का उद्देश्य शहरों में स्ट्रीट लाइट्स को हटाने तथा शहरी क्षेत्रों से बिजली की खपत तथा लागत कम करने के लिए यह कदम उठाया जायेगा.


15. भारत में एक साल में 7300 नये करोड़पति बने: क्रेडिट सुइस रिपोर्ट


वित्तीय सेवा कंपनी क्रेडिट सुइस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में बढ़ती असमानताओं और चिंताओं के बीच देश में करोड़पतियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है. क्रेडिट सुईस द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में भारत में करोड़पतियों के क्लब में 7,300 नए लोग जुड़े हैं


16. बिहार की ‘शाही लीची’ को जीआई टैग प्राप्त हुआ.


बिहार के मुजफ्फरपुर में उगाई जाने वाली ‘शाही लीची’ को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त हुई है. बौद्धिक संपदा कानून के तहत ‘शाही लीची’ को अब जीआई टैग (जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन) दे दिया गया है.


17. #MeToo आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया


#MeToo आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने 17 अक्टूबर 2018 को इस्तीफा दे दिया. उनके ऊपर अब तक 20 महिला पत्रकारों ने #MeToo अभियान के तहत आरोप लगाए हैं. इससे पहले एमजे अकबर ने 14 अक्टूबर 2018 को अपने आधिकारिक विदेश दौरे से देश वापसी पर बयान जारी कर आरोपों पर अपना पक्ष रखा था. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया था.


18. हिमाचल प्रदेश में सुरंग के अंदर देश का पहला रेलवे स्टेशन बनेगा


हिमाचल प्रदेश में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा. हिमाचल प्रदेश के केलांग में बनने वाला यह स्टेशन समुद्र तल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर होगा.रेलवे के अधिकारियों के अनुसार परियोजना की लागत 83,360 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस रेलमार्ग के लिए अंतिम सर्वेक्षण 30 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है.

weekly-current-affairs-in-hindi-September

19. एना बर्न्स ने उपन्यास ‘मिल्कमैन’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार 2018 जीता


उत्तरी आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को वर्ष 2018 के मैन बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया है. उन्हें उनके उपन्यास ‘मिल्कमैन’ के लिए यह सम्मान दिया गया है. इस घोषणा के साथ ही एना बर्न्स इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली नॉर्दन आईरिश लेखिका बन गई हैं. यह उनका तीसरा उपन्यास था.



20. सिक्किम ने संयुक्त राष्ट्र से विश्व के पहले पूर्ण जैविक राज्य का पुरस्कार प्राप्त किया


सिक्किम ने 15 अक्टूबर 2018 को संयुक्त राष्ट्र समर्थित फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड (FPA) जीता. सिक्किम को यह पुरस्कार राज्य को पूर्ण रूप से जैविक राज्य में तब्दील करने के लिए बनाई गई नीतियों के कारण दिया गया है.


21. उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘इलाहाबाद’ का नाम बदलकर ‘प्रयागराज’ किया


उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 अक्टूबर 2018 को इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. उत्तर प्रदेश के इस प्रमुख शहर को अब नए नाम प्रयागराज से ही जाना जाएगा. पौराणिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए वर्षों से इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की मांग उठती आ रही थी. मगर इस पर कभी भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया था.


22. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018: भारत को 103वां स्थान प्राप्त हुआ.


हाल ही में ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 जारी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब भी काफी भुखमरी मौजूद है. ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2018 में कुल 119 देशों को शामिल किया गया जिसमें भारत 103वें पायदान पर है.


23. विश्व आर्थिक मंच द्वारा 'फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडिया' रिपोर्ट जारी की गई


विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में “फ्यूचर ऑफ़ वर्क इन इंडिया” रिपोर्ट जारी की गई. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जो कम्पनियां तेज़ी से विकास कर रही हैं वे पुरुषों को बतौर कर्मचारी रखना अधिक पसंद करती हैं. यह रिपोर्ट विश्व आर्थिक मंच की ओर से आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा तैयार की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत द्वारा पर्याप्त नये अवसर तथा संभावनाएं मौजूद हैं.


24. कोंकण के अल्फोंसो आम को जीआई टैग प्रदान किया गया.


महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में पैदा होने वाले अल्फोंसो आम को हाल ही में ‘भौगोलिक चिन्ह’  के तौर पर पंजीकृत किया गया है. भारत में पहला जीआई टैग दार्जिलिंग चाय को 2004 में दिया गया था और देश में इस टैग को हासिल करने वाले कुल उत्पादों की संख्या 325 हैं.


25. भारत और रूस के मध्य एस 400 मिसाइल सिस्टम सहित 8 समझौतों पर हस्ताक्षर


अमेरिकी प्रशासन की ओर से प्रतिबंध की चेतावनी के बावजूद भारत और रूस ने 5 अक्टूबर 2018 को एस 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खरीद हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं. इसके अतिरिक्त रूस और भारत के बीच अंतरिक्ष में सहयोग हेतु एक समझौते पर दस्तखत किए गए.


26. जस्टिस रंजन गोगोई ने सुप्रीम कोर्ट के 46वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला


सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस रंजन गोगोई ने 3 अक्टूबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाला. उन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद की शपथ दिलाई.


27. नोबेल पुरस्कार 2018: विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर अर्थशास्त्र श्रेणी में विजेता घोषित


नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को संयुक्त रूप से वर्ष 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. मेडिसिन, फिजिक्स, केमेस्ट्री और शांति श्रेणी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद अब अर्थशास्त्र में पुरस्कारों की घोषणा की गई है.



28. नोबेल शांति पुरस्कार 2018: डेनिस मुकवेगे तथा नादिया मुराद की नाम की घोषणा.


नोबेल पुरस्कार चयन समिति ने 5 अक्टूबर 2018 को शांति क्षेत्र में कार्य करने के लिए डेनिस मुकवेगे तथा नादिया मुराद को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की. नादिया मुराद उन तीन हजार यजीदी लड़कियों में शामिल हैं, जिन्हें इस्लामिक स्टेट की कैद रहना पड़ा. आईएस के लोगों ने उन्हें हर तरह से प्रताड़ित किया.



29. नोबेल पुरस्कार 2018: रसायन विज्ञान श्रेणी के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा


नोबेल पुरस्कार चयन समिति ने 3 अक्टूबर 2018 को तीन वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान श्रेणी में पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की. इन वैज्ञानिकों में अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नोल्ड , जॉर्ज पी स्मिथ और ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगोरी विंटर शामिल हैं.


30. नोबल पुरस्कार 2018: चिकित्सा तथा भौतिकी क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं की घोषणा.


नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 2 अक्टूबर 2018 को भौतिकी के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की इस बार भौतिकी का नोबेल तीन लोगों को दिया जाएगा, जिसमें आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड का नाम शामिल है.
current-affairs-2018

No comments:

Post a Comment