A.आईएनएस सरहिन्द
B. आईएनएस विराट
C. आईएनएस अरिहन्त
D. आईएनएस वैभव
Answer. C. आईएनएस अरिहन्त
विवरण: भारत की सामरिक परमाणु पनडुब्बी अर्थात् न्यूक्लियर पनडुब्बी आईएनएस अरिहन्त ने 5 नवम्बर 2018 को अपना पहला गश्ती अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है.
प्रश्न 2. श्रीलंका का कौन सा स्पिनर खिलाड़ी गाले में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा है?
A. सयाथ मंगलम
B. राहुल डेविड
C. अविराम हेदार्थ
D. रंगना हेराथ
Answer. D. रंगना हेराथ
विवरण: श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ गाले में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. उनके संन्यास लेने के साथ ही 20वीं सदी में डेब्यू करने वाले कोई भी क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेलता नजर नहीं आएगा.
प्रश्न 3. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 5 नवंबर 2018 को किस शहर में 'सार्वजनिक खरीद और प्रतिस्पर्धा कानून पर राष्ट्रीय सम्मेलन' का आयोजन किया?
A. दिल्ली
B. जयपुर
C. लखनऊ
D. पटना
Answer. A. दिल्ली
विवरण: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 5 नवम्बर 2018 को दिल्ली में 'सार्वजनिक खरीद और प्रतिस्पर्धा कानून पर राष्ट्रीय सम्मेलन' का आयोजन किया.
प्रश्न 4. सूर्य, तारों एवं वायुमंडल का प्राकृतिक रुप से निर्माण करने वाले कणों के अध्ययन हेतु किस वेधशाला की स्थापना हेतु राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने हाल ही में मन्जूरी प्रदान की है?
A. जेमोटोपिया
B. न्यूट्रीनो
C. एल्फासो
D. रोहुंदास
Answer. B. न्यूट्रीनो
विवरण: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने भारत स्थित न्यूट्रीनो वेधशाला को दी जाने वाली पर्यावरण सम्बन्धी मन्जूरी का सशर्त समर्थन किया है.
https://youtu.be/pB9FXGEAP0s
प्रश्न 5. अमेरिका ने भारत, चीन समेत कितने देशों को फिलहाल ईरान से तेल खरीदने की दी छूट प्रदान की है?
A. आठ
B. नौ
C. दस
D. ग्यारह
Answer. A. आठ
विवरण: अमेरिका ने ईरान से तेल खरीदने की पाबंदी से भारत, चीन और जापान सहित आठ देशों को फिलहाल मोहलत दी है. अमेरिका ने यह रियायत इस आधार पर दी है क्योंकि इन देशों ने ईरान से तेल खरीद में पहले ही भारी कटौती कर दी है.
प्रश्न 6.केन्द्रीय कैबिनेट ने अपराधिक मामलों पर कानूनी सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच समझौते को मन्जूरी दी?
A. मोरक्को
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
Answer . A. मोरक्को
विवरण: केंद्रीय कैबिनेट ने अपराधिक मामलों पर कानूनी सहयोग के लिए भारत-मोरक्को के बीच समझौते को मन्जूरी दी. इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गयी थी.
प्रश्न 7. किस देश के मंत्रिमंडल ने देश में श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए विदेशी श्रमिकों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है?
A. जापान
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
Answer . A. जापान
विवरण: जापान के मंत्रिमंडल ने देश में श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए विदेशी श्रमिकों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के विधेयक के मसौदे को मन्जूरी दे दी है. इसे अब संसद के समक्ष पेश किया जाएगा.
Top-current-affairs-2018.
प्रश्न 8. हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मन्त्रालय द्वारा किस ऑपरेशन के लिए संचालन संबंधी उपायों को मंजूरी दी गई है?
A. ऑपरेशन वेजिटेबल
B. ऑपरेशन कल्टीवेशन
C. ऑपरेशन ग्रीन
D. ऑपरेशन भूमि
Answer. C. अॉपरेशन ग्रीन
विवरण: केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 5 नवम्बर 2018 को ऑपरेशन ग्रीन के लिए संचालन संबंधी उपायों को अपनी मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 9. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एयरोस्पेस तथा रक्षा निर्माण नीति 2019 को लांच किया?
A. बिहार सरकार
B. कर्नाटक सरकार
C. ओडिशा सरकार
D. इनमें से कोई नहीं
Answer. C. ओडिशा सरकार
Explanation: ओडिशा सरकार ने हाल ही में एयरोस्पेस तथा रक्षा निर्माण नीति 2019 को लांच किया. इस नीति के तहत पहले तीन ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) को न्यूनतम 1000 करोड़ रुपये के निवेश तथा 1000 स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 100 करोड़ रूपए की पूंजीगत रियायत भी प्रदान की जाएगी.
प्रश्न 10. विश्व नगर दिवस विश्व भर में किस दिन मनाया जाता है?
A. 25 अक्टूबर
B. 31 अक्टूबर
C. 21 अक्टूबर
D. 30 अक्टूबर
Answer. B. 31 अक्टूबर
विवरण: 31 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व नगर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य बढती हुई जनसँख्या तथा समस्याओं के बीच नियोजित तथा सतत शहरी जीवन के लिए कार्य करना है.
प्रश्न 11. नासा द्वारा हाल ही में अपने किस प्रसिद्ध अंतरिक्ष यान को सेवानिवृत किया गया?
a. बॉस
b. डॉन
c. डिस्कवरी
d. होप
Answer. b. डॉन
विवरण: क्षुद्रग्रहों (एस्टेरॉयड) के अध्ययन पर निकला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान 'डॉन' रिटायर हो गया है. 11 साल के ऐतिहासिक मिशन के बाद ईंधन खत्म होने के कारण इसने काम करना बंद कर दिया
प्रश्न 12. भारत के किस राज्य में विश्व के सबसे बड़े अस्पताल को बनाये जाने की मंजूरी प्रदान की गई है?
a. हरियाणा
b. दिल्ली
c. बिहार
d. झारखंड
Answer. c. बिहार
विवरण: नीतीश कैबिनेट ने पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) के पुनर्विकास को मंजूरी दे दी है. इसके तहत 5540.07 करोड़ रुपये की लागत से दुनिया का सबसे ज्यादा 5,462 बिस्तरों वाले अस्पताल में तब्दील किया जाएगा.
प्रश्न 13. हाल ही में किस राज्य में बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया गया?
a. महाराष्ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. दिल्ली
Answer. d. दिल्ली
विवरण: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर बनाया गया बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज 5 नवंबर 2018 से आम जनता के लिए खोला गया. इस ब्रिज पर बहुत समय से कार्य चल रहा था.
प्रश्न 14. भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर निम्नलिखित में से किस संस्थान द्वारा तैयार किया गया है?
a. आईआईटी मुंबई
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी मद्रास
d. आईआईटी बेंगलुरु
Answer. c. आईआईटी मद्रास
विवरण: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने भारत का पहला स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर विकसित और डिजाईन किया है. इस माइक्रोप्रोसेसर को ‘शक्ति’ नाम दिया गया है
प्रश्न 15. भारत और जापान द्वारा हाल ही में किस झरने पर पनबिजली परियोजना आरंभ किये जाने हेतु समझौता किया गया?
a. तुरगा
b. जेदरा
c. तलुगा
d. हासिक
Answer. a. तुरगा
विवरण: भारत एवं जापान के प्रतिनिधियों के मध्य हाल ही में 1,817 करोड़ रुपये का तुरगा पनबिजली समझौता हस्ताक्षरित किया गया. यह समझौता तुरगा पनबिजली परियोजना के लिए किया गया.
प्रश्न 16. 'द डिप्लोमैट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के खुशहाल देशों में आने वाले किस देश में 2017 में मानसिक बीमारी से जुड़े 4,200 मामले सामने आए है?
a. भूटान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
6. a. भूटान
विवरण: 'द डिप्लोमैट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के खुशहाल देशों में आने वाले भूटान में 2017 में मानसिक बीमारी से जुड़े 4,200 मामले सामने आए.
top-hindi-current-affairs-october-2018.
प्रश्न 17. वैज्ञानिकों को किस देश में शाकाहारी डायनासोर ('सॉरोपॉड्स' समूह) की एक नई प्रजाति के 11 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं?
a. नेपाल
b. अर्जेंटीना
c. रूस
d. जापान
Answer. b. अर्जेंटीना
विवरण: वैज्ञानिकों को अर्जेंटीना में शाकाहारी डायनासोर ('सॉरोपॉड्स' समूह) की एक नई प्रजाति के 11 करोड़ वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं.
प्रश्न 18. ईरान ने देश में ही डिज़ाइन किए गए किस फाइटर जेट का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है?
a. कौस फाइटर जेट
b. सर फाइटर जेट
c. कौसर फाइटर जेट
d. नव फाइटर जेट
8. c. कौसर फाइटर जेट
विवरण: ईरान ने देश में ही डिज़ाइन किए गए कौसर फाइटर जेट का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है.
प्रश्न 19. भारत ने रूस के साथ दो अपग्रेडेड क्रिवक III श्रेणी के युद्धपोत की खरीद के लिए कितने मिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये?
a. 650 मिलियन डॉलर
b. 450 मिलियन डॉलर
c. 350 मिलियन डॉलर
d. 950 मिलियन डॉलर
Answer. d. 950 मिलियन डॉलर
विवरण: भारत ने रूस के साथ दो अपग्रेडेड क्रिवक III श्रेणी के युद्धपोत की खरीद के लिए 950 मिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये. इन युद्ध पोतों का इस्तेमाल भारतीय नौसेना द्वारा किया जायेगा.
प्रश्न 20. भारत और किस देश ने हाल ही में तुरगा पनबिजली परियोजना के लिए 1817 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. जापान
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
Answer. a. जापान
विवरण: भारत और जापान ने हाल ही में तुरगा पनबिजली परियोजना के लिए 1817 करोड़ रुपये के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये. इस परियोजना के पूरा के होने के बाद पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विकास तथा जीवन-यापन स्तर में सुधार होगा.
Current-Affairs-October-2018


No comments:
Post a Comment