Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Friday, November 2, 2018
Top Hindi Current Affairs 2 Nov 2018
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में गांधीवादी विचारधारा व स्वच्छता पर सेमिनार का आयोजन किया गया?
a. नई दिल्ली
b. वर्धा
c. पटना
d. उज्जैन
Answer. c. वर्धा
विवरण: केन्द्रीय पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय ने भारत को 2019 और 20 तक देश को “स्वच्छ भारत” बनाने के लिए गांधीवादी विचारधारा तथा स्वच्छता पर वर्धा में सम्मेलन का आयोजन किया.
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस शख्सियत ने हाल ही में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है?
a. गजेन्द्र
b. नसीरुद्दीन शाह
c. अक्षय कुमार
d. अनुपम खेर
Answer. d. अनुपम खेर
विवरण: फिल्म अभिनेता और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के चेयरमैन अनुपम खेर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किसने हाल ही में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है?
a. जस्टिस जी के शर्मा
b. जस्टिस अब्दुल करीम
c. जस्टिस गुरनाम सिंह
d. जस्टिस ए.एस. बोपन्ना
Answer. d. जस्टिस ए. एस बोपन्ना
विवरण: जस्टिस ए.एस. बोपन्ना ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली. उन्हें असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई.
प्रश्न 4. हाल ही में भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था?
a. भारत
b. जापान
c. सिंगापुर
d. मलेशिया
Answer. b. जापान
विवरण: भारत और जापान के बीच वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 28, 29 अक्टूबर, 2018 को जापान में किया गया.
प्रश्न 5. अमेरिका के अतिरिक्त कौन-सा देश भारत के साथ अक्टूबर 2018 में दो देशों के रक्षा और बाहरी मामलों के मंत्रालयों के बीच टू प्लस टू संवाद तंत्र स्थापित करने के लिए सहमत हो गया है?
a. चीन
b. दक्षिण कोरिया
c. वेनेजुएला
d. जापान
Answer. d. जापान
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे. इस दौरान दोनों देशों के कई अहम समझौते हुए और दोनों देश 2+2 वार्ता के लिए भी सहमत हुए.
weekly-current-affairs-in-hindi-2018
प्रश्न 6. हाल ही में किस बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया गया जो कि 700 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य भेद सकती है?
a. पृथ्वी - 4
b. आकाश - 2
c. ब्रह्मोस
d. अग्नि - 1
Answer. d. अग्नि - 1
विवरण: स्वदेश निर्मित अग्नि - 1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण ओडिशा में मंगलवार को किया गया. यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है.
प्रश्न 7. हाल ही में किस देश द्वारा घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा?
a. भारत
b. जापान
c. चीन
d. जर्मनी
Answer. c. चीन
विवरण: चीन द्वारा हाल ही में यह घोषणा की गई कि वह दक्षिणी ध्रुव में देश के पहले स्थाई हवाई अड्डे का निर्माण करेगा. चीन का कहना है कि वह दक्षिणी ध्रुव जैसे ठंडे प्रदेश में एयरपोर्ट बनाने में सक्षम है.
प्रश्न 8. भारत में किस स्थान पर देश के सबसे बड़े ड्राई डॉक के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया है?
a. विशाखापत्तनम
b. कोचीन
c. पोरबंदर
d. गोवा
Answer. b. कोचीन
विवरण: भारत के सबसे बड़े ड्राई डॉक का निर्माण किये जाने हेतु केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कोचीन में हाल ही में परियोजना का शिलान्यास किया गया.
प्रश्न 9. विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इस मूर्ति की लम्बाई कितनी है?
a. 282 मीटर
b. 212 मीटर
c. 182 मीटर
d. 137 मीटर
Answer. c. 182 मीटर
विवरण: विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर 2018 को गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनावरण किया गया. इसकी उंचाई 182 मीटर है.
प्रश्न 10. भारत द्वारा निम्नलिखित में से किस देश के साथ ''कूल ईएमएस सेवा'' शुरू की गई?
a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. चीन
d. अमेरिका
Answer. a. जापान
विवरण: भारत और जापान के बीच 'कूल ईएमएस सेवा' शुरू हुई है कूल ईएमएस सेवा जापान से भारत की एकमात्र सेवा है जो भारत में ग्राहकों को व्यक्तिगत उपयोग के लिए जापानी खाद्य पदार्थों को आयात करने की अनुमति देता है.
प्रश्न 11. हाल ही में किस देश द्वारा निजी कम्पनी द्वारा संचालित अन्तरिक्ष में जेडक्यू - 1 नामक पहला राकेट भेजने का प्रयास असफल हो गया है?
a. अमेरिका
b. रूस
c. चीन
d. इज़राइल
Answer .c. चीन
विवरण: चीन की एक निजी कंपनी का अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने का पहला प्रयास असफल हो गया है. जेडक्यू - 1 रॉकेट का पहला और दूसरा चरण सामान्य रूप से काम कर रहा था लेकिन तीन स्तरीय रॉकेट के आखिरी चरण में कुछ गड़बड़ हो गई.
प्रश्न 12. निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा वर्ष 2024 तक अन्तरिक्ष में बच्चे को जन्म देने को संभव बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
a. स्पेस लाइफ ओरिजिन (नीदरलैंड)
b. चाइल्ड इन स्काई (इंग्लैंड)
c. लाइफ इन स्पेस (रूस)
d. लिमिट इन स्काई (चीन)
Answer. a. स्पेस लाइफ ओरिजिन (नीदरलैंड)
विवरण: स्पेस लाइफ ओरिजिन’ में ‘मिशन क्रैडल’ के तहत 2024 में अनुभवी चिकित्सकों की टीम एक गर्भवती महिला को लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना होगी और इसके लिए एजेंसी को वॉलंटियर की तलाश है.
प्रश्न 13. हाल ही में किस स्थान पर रूस और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक हुई?
a. मास्को
b. बीजिंग
c. सिंगापुर
d. ब्रसेल्स
Answer. d. ब्रसेल्स
विवरण: सेल्स में बुधवार को रूस-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन(नाटो) परिषद की राजदूत स्तरीय बैठक हुई.
प्रश्न 14. हाल ही में किस संस्थान ने कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे विकसित किये हैं?
a. सीआईआई
b. सीएसआईआर
c. आईसीसीआर
d. लार्सन एंड टुब्रो
Answer. b. सीएसआईआर
विवरण: सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने कम प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे पटाखे विकसित किये हैं. यह पटाखे न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि परम्परागत पटाखों की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत सस्ते हैं.
top-current-affairs-in-hindi
प्रश्न 15. हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जारी की गई?
a. यूनेस्को
b. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
c. विश्व बैंक
d. ब्लूमबर्ग
Answer. b. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ
विवरण: वर्ल्ड वाइड फण्ड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा हाल ही में लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2018 जारी की गई. इस रिपोर्ट में वन्यजीवन पर मानवीय गतिविधियों के भयानक प्रभाव की चर्चा की गई है.
प्रश्न 16. जर्नल नेचर में छपे शोध के मुताबिक दुनियाभर में 70 प्रतिशत अनछुआ वन क्षेत्र सिर्फ कितने देशों में बचा है?
a. एक
b. दो
c. तीन
d. पांच
Answer. d. पांच
विवरण: जर्नल नेचर में छपे शोध में बताया गया है कि दुनियाभर में 70 प्रतिशत अनछुआ वन क्षेत्र सिर्फ पांच देशों (ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्राज़ील, रूस व कनाडा) में बचा है और इनकी सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है.
प्रश्न 17. कितने बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
a. 20
b. 19
c. 10
d. 15
Answer. b. 19
विवरण: 19 बार के विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर टूर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. पंकज ने यह उपलब्धि 31 अक्टूबर 2018 को चीन में आयोजित एशियन स्नूकर टूर के सेकेंड लेग में चीनी खिलाड़ी जु रेती को 6 - 1 हराकर हासिल की.
प्रश्न 18. आईसीसी ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते किस देश के गेंदबाज़ी कोच नुवान ज़ोयसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है?
a. भारत
b. इंग्लैंड
c. श्रीलंका
d. बांग्लादेश
Answer. c. श्रीलंका
विवरण: आईसीसी ने भ्रष्टाचार के आरोप के चलते श्रीलंका के गेंदबाज़ी कोच नुवान ज़ोयसा को तत्काहल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने ज़ोयसा को तीन नियमों के उल्लंवघन करने का आरोपी बनाया हैं.
Top-Current-Affairs-October-2018
प्रश्न 19. ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या में युवा आबादी की वृद्धि देखते हुए अगले दशक में उसे किस देश की आबादी का 5 गुना रोजगार (करीब 10 करोड़) सृजित करना होगा?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer. d. ऑस्ट्रेलिया
विवरण: ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जनसंख्या में युवा आबादी की वृद्धि देखते हुए अगले दशक में उसे ऑस्ट्रेलिया की आबादी का 5 गुना रोजगार (करीब 10 करोड़) सृजित करना होगा.
प्रश्न 20. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के किस महानिदेशक (डीजी) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
a. एस.एस. देसवाल
b. ज्योतिर्मय चक्रवर्ती
c. विक्रम ठाकुर
d. दिलबाग सिंह
Answer. a. एस.एस. देसवाल
विवरण: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) एस.एस. देसवाल को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. देसवाल 1984 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वे 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त होने तक इस पद पर बने रहेंगे
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment