expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, November 15, 2018

टॉप हिन्दी करेन्ट अफेयर्स 16 नवंबर 2018|Top Hindi Current Affairs

प्रश्न 1. अमेरिका के इतिहास में पहली बार व्हाइट हाउस पर किस न्यूज चैनल ने मुकदमा दायर किया है?
a.    बीबीसी
b.    अल जजीरा
c.    सीएनएन
d.    एबीसी
उत्तर. c. सीएनएन
विवरण: सीएनएन ने व्हाइट हाउस के अपने रिपोर्टर जिम एकॉस्टा का व्हाइट हाउस पास छीने जाने को लेकर ट्रंप समेत प्रशासन के 6 लोगों पर वाशिंगटन डिस्ट्रिक कोर्ट में मुकदमा कर दिया है.

प्रश्न 2. भारत और जापान के बीच हाल ही में किस नाम से आयोजित संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन हुआ है?
a.    सुपर सेवर
b.    वी एंड ऑल
c.    हेट्स ऑफ
d.    धर्म गार्डियन
उत्तर. d. धर्म गार्डियन
विवरण: भारत और जापान के बीच 14 नवम्बर, 2018 को “धर्म गार्डियन” संयुक्त युद्ध अभ्यास का समापन हुआ.इस युद्ध अभ्यास का आयोजन मिजोरम के वेरेन्टे में किया गया.


प्रश्न 3. हाल ही में चर्चा में आये चक्रवाती तूफान का क्या नाम है जिसके चलते तमिलनाडु में हाई अलर्ट घोषित किया गया है?
a.    रुस्तम
b.    गज
c.    टोनी
d.    कहर
उत्तर. b. गज
विवरण: भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुन्डुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गज चक्रवाती तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट कर दिया गया. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है.


प्रश्न 4. 38वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में किया जा रहा है?
a.    हरियाणा
b.    कर्नाटक
c.    दिल्ली
d.    महाराष्ट्र
उत्तर. c. दिल्ली 
विवरण: दिल्ली में 14 नवम्बर को 38वां भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू हुआ. इसका उद्घाटन राज्य सन्स्कृति मन्त्री महेश शर्मा ने किया.


प्रश्न 5. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएनजी ग्रुप ने किस बैंक में बाकी अपनी करीब 7,200 करोड़ रुपये मूल्य की हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है?
a.    एचडीएफसी
b.    कोटक महिंद्रा बैंक
c.    केनरा बैंक
d.    एक्सिस बैंक
उत्तर. b. कोटक महिंद्रा बैंक
विवरण: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएनजी ग्रुप ने कोटक महिंद्रा बैंक में बाकी अपनी करीब 7,200 करोड़ रुपये मूल्य की हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है.

Current-Affairs-October-2018.
प्रश्न 6. भारतीय रेलवे ने देश के कितने व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है?
a.    28
b.    40
c.    60
d.    75
उत्तर. d. 75
विवरण: भारतीय रेलवे ने देश के 75 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया है.


प्रश्न 7. जी-7 देशों में कौन सा पहला ऐसा देश है जिसके केन्द्रीय बैंक की संपत्ति देश की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है?
a.    भारत
b.    ब्राज़ील
c.    जापान
d.    इंडोनेशिया
उत्तर. c. जापान
विवरण: जी-7 देशों में जापान पहला ऐसा देश बन गया है जिसके केन्द्रीय बैंक की संपत्ति देश की पूरी अर्थव्यवस्था से भी अधिक हो गई है.


प्रश्न 8. उत्तर पूर्वी राज्यों की समीक्षा बैठक में सभी उत्तर पूर्वी राज्यों को खुले में शौच से मुक्त करने की समय सीमा क्या तय की गई है?
a.    दिसंबर 2019
b.    अक्टूबर 2019
c.    जून 2019
d.    दिसंबर 2018
उत्तर. d.  दिसंबर 2018
विवरण: पूर्वोत्तर राज्यों की समीक्षा बैठक 14 नवंबर 2018 को गुवाहाटी, असम में आयोजित की गई. उन्होंने प्रतिबद्धता जाहिर की कि वे दिसम्बर 2018 तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे.


प्रश्न 9. भारत द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये जी सैट-29 उपग्रह को किस सबसे वजनी रॉकेट की सहायत से छोड़ा गया है?
a.    जीएसएलवी- एमके 2
b.    जीएसएलवी -2 के
c.    जीएसएलवी - आईएसटी
d.    जीएसएपी
उत्तर. a.  जीएसएलवी- एमके 2
विवरण: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गाजा नामक तूफान के खतरे की आशंका के बावजूद आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से संचार उपग्रह जीसैट- 29 का जीएसएलवी- एमके 2 रॉकेट की सहायता से सफल परीक्षण किया.

प्रश्न 10. हाल ही में रामायण सर्किट पर चलने वाली श्री रामायण एक्सप्रेस को किस स्थान से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया?
a.    आगरा जन्क्शन
b.    सफदरजन्ग स्टेशन
c.    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
d.    प्रयागराज जन्क्शन
उत्तर. b. सफदरजंग स्टेशन 
विवरण: दिल्ली स्थित सफदरजन्ग रेलवे स्टेशन से पूरे रामायण सर्किट पर दौड़ने वाली विशेष पर्यटक ट्रेन श्री रामायण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.
Important-Questions-Indian-Railway-Exam

No comments:

Post a Comment