डेली टॉप 10 करेन्ट अफेयर्स में आपका स्वागत है .
प्रश्न 1. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हाल ही में किस शख्सियत को दिया गया सर्वोच्च सम्मान वापस ले लिया है?a. बान की मून
b. आंग सान सू ची
c. कोफी अन्नान
d. आमिर खान
Answer. b. आंग सान सू ची
विवरण: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आंग सान सू ची से अपना सर्वोच्च सम्मान रोहिंग्या मुस्लिमों के खिला म्यामांर की सेना के अत्याचारों पर उनकी ‘‘उदासीनता’’ को लेकर वापस ले लिया.
प्रश्न 2. कनाडा के सबसे बड़े करौन्दा उत्पादक सिख किसान का क्या नाम है जिसने कनाडाई एग्रीकल्चर 'हॉल ऑफ फेम' में नामित होकर इतिहास रच दिया है?
a. हरमनदीप सिंह
b. सरबजीत ग्रेवाल
c. जोगेश्वर चहल
d. पीटर ढिल्लों
Answer. d. पीटर ढिल्लों
विवरण: कनाडा के सबसे बड़े करौन्दा उत्पादक सिख किसान ने कनाडाई एग्रीकल्चर 'हॉल ऑफ फेम' में नामित होकर इतिहास रच दिया है. ब्रिटिश कोलंबिया के पीटर ढिल्लों अल्पसंख्यक समुदाय के पहले व्यक्ति हैं.Current-affairs-hindi-2018.
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस अन्तरराष्ट्रीय मीडिया हाउस ने बियोन्ड फेक न्यूज नाम का एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है?
a. सीएनएन
b. बीबीसी
c. एबीसी
d. अल जज़ीरा
Answer. b. बीबीसी
विवरण: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिन्ग कॉर्पोरेशन ने 12 नवंबर से बियोन्ड फेक न्यूज नाम का एक अन्तरराष्ट्रीय स्तर का प्रोजेक्ट लॉन्च किया है.प्रश्न 4. अमेरिकी कॉमिक बुक के प्रसिद्ध लेखक व मार्वल कॉमिक्स के को-क्रिएटर का क्या नाम है जिनका हाल ही में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a. स्टैन ली
b. अर्नोल्ड शेवज़र्गर
c. रॉकी स्लीज़
d. जॉर्डन ब्राउन
Answer. a. स्टैन ली
विवरण: अमेरिकी कॉमिक बुक के लेखक व मार्वल कॉमिक्स के को-क्रिएटर स्टैन ली का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.प्रश्न 5. एक रिपोर्ट के अनुसार किस देश में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण 2,382 भारतीय लोग उस देश की जेलों में बंद हैं?
a. सऊदी अरब
b. इंग्लैंड
c. अमेरिका
d. जर्मनी
Answer. c. अमेरिका
विवरण: फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन ऐक्ट के जरिए मिले आंकड़ों के आधार पर नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) ने बताया है कि अमेरिका में अवैध रूप से घुसने के कारण वहां की 86 जेलों में 2,382 भारतीय नागरिक बंद हैं.प्रश्न 6. अमेरिका ने पाकिस्तान में किस देश के वृद्ध शरणार्थियों के लिए 7.3 करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है?
a. भारत
b. बांग्लादेश
c. तिब्बत
d. अफगानिस्तान
Answer. d. अफगानिस्तान
विवरण: अमेरिका ने पाकिस्तान में रह रहे अफगान वृद्ध शरणार्थियों और बलूचिस्तान व खैबर प्रांत में उनकेसाथ रह रहे स्थानीय समुदाय की देखभाल के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को करीब 7.3 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है.प्रश्न 7. उस भारतीय पर्वतारोही का क्या नाम है जो 7 में से 5 ज्वालामुखी पहाड़ों की चढ़ाई पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं?
a. सत्यरूप सिद्धांत
b. अर्जुन वेंकटरमन
c. संबित कोल्हार
d. तरुण कोवलिकर
Answer. a. सत्यरूप सिद्धांत
विवरण: पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत 7 में से 5 ज्वालामुखी पहाड़ों की चढ़ाई पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.प्रश्न 8. भारत के किस पहलवान को हाल ही में 65 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल हुआ है?
a. अमित सेजवाल
b. बजरंग पूनिया
c. अनिल खोमेख
d. योगेश्वर दत्त
Answer. b. बजरंग पूनिया
विवरण: भारत के प्रसिद्ध पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष विश्व रैंकिंग हासिल की.बजरंग पूनिया यूडब्ल्यूडब्ल्यू की सूची में 96 अंकों के साथ रैंकिंग तालिका में शीर्ष पर हैं.प्रश्न 9. हाल ही में किस स्थान पर कच्चे तेल के भूमिगत भंडारण के लिए एडनॉक ने आईएसपीआरएल के साथ सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
a. कनूर
b. कलनक
c. पदूर
d. अलवर
Answer. c. पदूर
विवरण: आबूधाबी की राष्ट्रीय तेल कंपनी एडनॉक ने कर्नाटक के पदूर में भारतीय कंपनी इंडियन पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड - आईएसपीआरएल द्वारा कच्चे तेल के भंडारण के लिए बनाई गई भूमिगत भंडारण सुविधा का लाभ लेने के लिए आईएसपीआरएल के साथ आबूधाबी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
प्रश्न 10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस स्थान पर भारत के पहले नदी जलमार्ग बंदरगाह का उद्घाटन किया?
a. वाराणसी
b. हावड़ा
c. पोरबंदर
d. सिलचर
Answer. a. वाराणसी
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 2400 करोड़ रुपये की सौगात दी. उन्होंने यहां भारत के पहले नदी बंदरगाह टर्मिनल का उद्घाटन किया.current-affairs-hindi-november-2018.
कुछ महत्वपूर्ण सवाल कल के करेन्ट अफेयर्स से लिये गये हैं, इनके सही जवाब आप कमेन्ट में दीजिए, यह आपका डेली नॉलेज बूस्ट करेगा.
प्रश्न 1. हाल ही में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने किस वॉटर हाईवे के मल्टी मॉडल टर्मिनल का शुभारंभ किया?
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से किस परियोजना को सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए 2018 यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार दिया गया?
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किस आईआईटी ने सौर ऊर्जा से चलने वाली पोर्टेबल कोल्ड स्टोरेज डिवाइस का अविष्कार किया है?
प्रश्न 4. हाल ही में लॉन्च की गई ए. आर. रहमान की बायोग्राफी का क्या नाम है?

No comments:
Post a Comment