expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Monday, September 16, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 16 सितम्बर 2019

current-affairs-15 sept-2019
1. हाल ही में एक गैर-सरकारी उपक्रम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार किस शहर में सबसे अधिक स्टार्ट अप्स मौजूद हैं?
a. बेंगलुरु
b. चंडीगढ़
c. मुंबई
d. नई दिल्ली
उत्तर. d. नई दिल्ली
दिल्ली आधारित टाई नामक गैर-सरकारी उपक्रम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई दिल्ली  में सक्रिय स्टार्ट-अप की संख्या देशभर में सबसे अधिक हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में कुल 7039 स्टार्ट-अप हैं, जिनका संचयी मूल्य 50 बिलियन डॉलर से अधिक है.

2. हाल ही में किस राज्य द्वारा ऑड-इवन स्कीम को 4 से 15 नवंबर की अवधि में लागू किये जाने की घोषणा की गई?
a. उत्तर प्रदेश
b. दिल्ली
c. मध्य प्रदेश
d. छत्तीसगढ़
उत्तर. b. दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि इस बार ऑड ईवन स्कीम 4 नवंबर से शुरू होगी और 15 नवंबर तक जारी रहेगी. केजरीवाल के मुताबिक, फसल जलने के कारण होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए सात सूत्रीय कार्ययोजना बनाई गई है.

3. बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी किस देश के राष्ट्रपति थे जिनका 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया?
a. इंडोनेशिया
b. मलेशिया
c. बहरीन
d. म्यांमार
उत्तर. a. इंडोनेशिया
बचरुद्दीन जुसुफ हबीबी इंडोनेशिया के तीसरे राष्ट्रपति थे. उन्हें बहुत सी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 83 वर्ष के थे.

4. किस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सूखे की समस्या से निपटने के लिए सूखा टूलबॉक्स की घोषणा की गई?
a. जी-20
b. एमपीटीसीआर
c. यूएनसीसीडी कॉप-14
d. यूएनडीपी
उत्तर. c. यूएनसीसीडी कॉप-14
संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के सभी सदस्य देशों की बैठक में सूखे की समस्या से निपटने के लिए सूखा टूलबॉक्स जारी किया गया. ‘टूल बॉक्स’ में सभी देशों से आह्वान किया गया है कि सूखे की आशंका के समय भी संकट से बचने के उपायों को अमल में लाकर समस्या से तथा इसके उत्पन्न होने से पहले ही बचा जा सकता है. यह सम्मेलन ग्रेटर नोएडा में हुआ.

5. आईएसएसएफ विश्वकप शूटिंग चैंपियनशिप में भारत कितने स्वर्ण पदकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रहा?
a. 4
b. 5
c. 6
d. 7
उत्तर. b. 5
रियो द जनेरियो में आईएसएसएफ विश्वकप राइफल/पिस्टल चैम्पियनशिप में भारत पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कॉस्य पदकों के साथ सबसे ऊपर रहा. मनु भाकर और सौरभ चौधरी  ने दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम के फाइनल में अपने ही देश के यशस्विनी देसवाल और अभिषेक वर्मा की जोड़ी को हराया.

6. हाल ही में आईएमएफ की वार्षिक डेटा प्रसार मानक रिपोर्ट' में किस देश ने कई मानकों का पालन नहीं किया है?
a. ब्राज़ील
b. चीन
c. दक्षिण अफ्रीका
d. भारत
उत्तर. d. भारत
आईएमएफ द्वारा जारी इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018 में भारत की ओर से विभिन्न श्रेणियों का डेटा जारी में कई देरी हुई. रिपोर्ट के अनुसार, ब्राज़ील, चीन, दक्षिण अफ्रीका और रूस ने लगातार डेटा-प्रसार संबंधी सभी मानकों को पूरा किया है. भारत ने माना है कि आईएमएफ के मानकों का पालन न करने का कारण राष्ट्रीय सारांश डेटा पेज के वेब पेज में तकनीकी खराबी है.

No comments:

Post a Comment