current-affairs-2019-13-september
1. किस राज्य सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने हेतु पहली कृषि निर्यात नीति की घोषणा की है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. उत्तर प्रदेश
d. कर्नाटक
उत्तर. c. उत्तर प्रदेश
यूपी सरकार ने साल 2024 तक कृषि उत्पादों का निर्यात दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. इसके लिये किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक कदम उठाए जाएंगे. अब किसानों के उत्पाद विश्व बाज़ार मानकों के अनुरूप तैयार कराए जाएंगे.
2. किस देश ने अंतरिक्ष में पहली बार भेजे गए अपने इंसान जैसे रोबोट ' की सेवा समाप्त कर दी है?
a. रूस
b. जापान
c. नेपाल
d. चीन
उत्तर. a. रूस
इसे 22 अगस्त को लॉन्च हुए सोयुज़ MS-14 स्पेसक्राफ्ट के ज़रिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा गया था. रोबोट मानव अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे और जोखिम भरे अंतरिक्ष मार्ग पर बदलने के लिए अपने निर्धारित कार्य को पूरा नहीं कर सकता है.
3. डेनमार्क के किस माइक्रोबायोलॉजिस्ट की 166वीं जयंती के अवसर पर गूगल ने डूडल के जरिये उन्हें याद किया?
a. हैंस क्रिश्चियन ग्राम
b. रुडोल्फ टेलर
c. डेविड मार्कट्वेन
d. केविन बारबारोसा
उत्तर. a. हैंस क्रिश्चियन ग्राम
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने डेनमार्क के माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैंस क्रिश्चियन ग्राम की 166वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अपने डूडल के जरिये उन्हें याद किया. हैंस ग्राम को बैक्टीरिया की प्रारंभिक पहचान ‘ग्राम स्टेन’ के लिए जाना जाता है.
4. नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत के कितने एयरपोर्ट्स सिंगल यूज़ प्लास्टिक के मुक्त हो चुके हैं?
a. 50
b. 55
c. 60
d. 65
उत्तर. b. 55
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऐलान किया है कि देश के 20 और एयरपोर्ट अब सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त हो गए हैं. ऐसा करने वाले एयरपोर्ट्स की संख्या देश में अब 55 हो गई है. अथॉरिटी का कहना है कि क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने इसका थर्ड पार्टी असेसमेंट भी किया है.
5. भारत के किस स्टेडियम में ‘विराट कोहली पेविलियन स्टैंड’ बनाया गया है?
a. वानखेड़े स्टेडियम
b. ईडन गार्डन स्टेडियम
c. नेहरु स्टेडियम
d. अरुण जेटली स्टेडियम
उत्तर. d. अरुण जेटली स्टेडियम
क्रिकेट में बेमिसाल योगदान के मद्देनजर अरुण जेटली स्टेडियम के नए पेविलियन स्टैंड का नाम विराट कोहली के नाम पर रखा गया है. इस मौके पर अंडर-19 खिलाड़ी से लेकर भारतीय कप्तान बनने के कोहली के सफर को वीडियो के जरिये दिखाया गया. अरुण जेटली स्टेडियम को पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था.
6. हाल ही में किस राज्य में लक्कमपल्ली नामक स्थान पर मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया?
a. तमिलनाडु
b. तेलंगाना
c. केरल
d. कर्नाटक
उत्तर. b. तेलंगाना
यह तेलंगाना राज्य का पहला मेगा फ़ूड पार्क है. इस मेगा फूड पार्क का प्रमोटर मेसर्स स्मार्ट एग्रो फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड है. इस मेगा फूड पार्क की स्थापना 78 एकड़ भू-क्षेत्र में की गई है. इस फूड पार्क के निकट गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और डीप फ्रीज भंडार बनाए गए हैं.
7. सेना हाल ही में अरुणाचल प्रदेश और असम में पहले किस प्रमुख अभ्यास का आयोजन करने जा रही है?
a. हिम विजय
b. विजन रन
c. रथ विजय
d. मैत्री अभ्यास
उत्तर. a. हिम विजय
पर्वतीय सैन्य इकाई/माउंटेन कॉर्प्स को अधिक प्रभावी बनाने के लिये इसमें एक यूनिट एकीकृत युद्ध समूह की बनाई जाएगी. इसका मुख्य उद्देश्य युद्धाभ्यास को अधिक प्रभावी बनाना है. भारतीय वायु सेना सैनिकों और उपकरणों के साथ-साथ अंतर-घाटी हस्तांतरण के लिये इस अभ्यास में भाग लेगी.
8. महाराष्ट्र सरकार, संयुक्त राज्य व्यापार और विकास एजेंसी की मदद से कितने करोड़ रुपए की लागत से आपदा प्रबंधन उपकरण लगाने का प्रयास कर रही है ?
a. 340 करोड़ रुपए
b. 540 करोड़ रुपए
c. 840 करोड़ रुपए
d. 140 करोड़ रुपए
उत्तर. d. 140 करोड़ रुपए
हाल ही में पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों ने भारी बाढ़ का सामना किया, जिससे वहाँ जान-माल का काफी नुकसान हुआ था. संयुक्त राज्य व्यापार और विकास एजेंसी द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्ष 2005 से वर्ष 2015 के बीच मुंबई महानगर क्षेत्र में बाढ़ से करीब 3,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 1,50,000 से अधिक लोग बाढ़ के बाद बीमार पड़ गए थे.
Current Affairs, General Knowledge, Amazing Fact, Important Fact, Historical Fact For Exam, Political Fact For Exam, economical Fact For Exam, Current Affairs 2018, Current Affairs 2019, Current Affairs For SSC, Current Affairs For Banking, Current Affairs For Railway, Current Affairs For UPSC, Current Affairs For State Services, General Science Knowledge, Nda, Cgl, Rbi, All Exam Study, Government Exam Study Material, Next Exam Preparation, Today Current Affairs And General Knowledge
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment