expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Thursday, February 21, 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 22 फरवरी 2019

आज के टॉप 7 करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है.मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.

current-affairs-2019-february_21
1. उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में किसे बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया है?
a.    एच के बंसल
b.    रवि शास्त्री
c.    अनुराग मिश्रा
d.    डी के जैन
उत्तर. d. डी के जैन
विवरण: उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश डी के जैन को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया. न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ द्वारा यह घोषणा की गई है.

2. हाल ही में विश्व बैंक ने किस भारतीय बैंक के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है?
a.    यूनियन बैंक
b.    ग्रामीण बैंक
c.    लघु उद्योग विकास बैंक
d.    केनरा बैंक
उत्तर. c. लघु उद्योग विकास बैंक 
विवरण: हाल ही में विश्व बैंक, लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी)  और संयुक्त राष्ट्र की महिला विशेष संस्था यूएन वुमन ने वित्तीय प्रबंधन फर्मों और प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ मिलकर ग्रामीण महिला उद्यमियों को ऋण प्रदान करने हेतु सामाजिक प्रभाव बॉण्ड शुरू करने की घोषणा की है.


3. मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए तथा देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में किस सरकारी अभियान की शुरुआत की है?
a.    ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड
b.    मिशन टेक्निकल एजुकेशन
c.    ऑपरेशन करेक्टिव एजुकेशन
d.    टेक शिक्षा मिशन
उत्तर. a. अॉपरेशन डिजिटल बोर्ड
विवरण: मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के लिए देश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड की शुरूआत की है.

4. सरकार ने हाल ही में 12 बैंकों के रिकैपिटलाइजेशन के लिए 48,239 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. इसमें किस बैंक के लिए सबसे अधिक राशि मंजूर की गई है?
a.    पंजाब नेशनल बैंक
b.    कॉरपोरेशन बैंक
c.    इलाहाबाद बैंक
d.    यूनियन बैंक
उत्तर. b. कॉरपोरेशन बैंक
विवरण: केंद्र सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक की निगरानी में चल रहे प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (पीसीए) के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंक, कॉरपोरेशन बैंक में सबसे ज्यादा 9,086 करोड़ रुपये लगाएगी.
current-affairs-2019-february_20
5. केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर परियोजना से किस वर्ष तक 40 हज़ार मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है?
a.    वर्ष 2020
b.    वर्ष 2021
c.    वर्ष 2022
d.    वर्ष 2023
उत्तर. c. वर्ष 2022
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति ने वर्ष 2022 तक रूफटॉप सोलर (आरटीएस) परियोजनाओं से 40,000 मेगावाट की संचयी क्षमता हासिल करने के लिए ग्रिड से जुड़े रूफटॉप सोलर कार्यक्रम के दूसरे चरण को मंजूरी दे दी है.

6.  सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में कितने अरब डॉलर के निवेश करने की घोषणा की?
a. 100 अरब डॉलर
b. 200 अरब डॉलर
c. 300 अरब डॉलर
d. 400 अरब डॉलर
उत्तर. a. 100 अरब डॉलर 
विवरण: भारत और सऊदी अरब के बीच 20 फरवरी 2019 को 5 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच बातचीत के बाद हुए.इसके अतिरिक्त सऊदी क्राउन प्रिंस ने खुफिया सूचना साझा करने सहित दूसरे क्षेत्रों में भारत के साथ सहयोग करने की बात कही है.

7.   सौर गठबंधन समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला कौन-सा देश 73वां देश बना?
a. कतर
b. सऊदी अरब
c. तुर्की
d. संयुक्त अरब अमीरात
उत्तर. b. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब 20 फरवरी 2019 को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के लिए रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 73वां और 7वां ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) देश बन गया है. समझौते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय बैठक के बाद हुए.

No comments:

Post a Comment