expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Friday, February 15, 2019

टॉप 10 हिन्दी करेंट अफेयर्स 15 फरवरी 2019

आज के टॉप 10 में करेंट अफेयर्स में आप सभी का स्वागत है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी किसी भी परीक्षा में पूछा जा सकता है. मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. 

1. निम्नलिखित में से किस स्थान पर दक्षिण-पूर्व एशिया का पहला प्रोटोन कैंसर ट्रीटमेंट सेंटर आरंभ किया गया है?
A. सिंगापुर
B. पेइचिंग
C. कोलंबो
D. चेन्नई
उत्तर. D. चेन्नई 
Explanation: भारत में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पतालों की श्रृंखला चलाने वाली अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड द्वारा चेन्नई में प्रोटोन कैंसर सेंटर (एपीसीसी) का शुभारम्भ किया गया है.

2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में किस देश के साथ भारत के बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में सहयोग के लिए सहमति पत्र को मंजूरी प्रदान की है?
A. हंगरी
B. फ़िनलैंड
C. आयरलैंड
D. ब्रिटेन
उत्तर. D. फिनलैंड 
Explanation: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच सहमति पत्र (एमओयू) को अपनी मंजूरी दे दी है.

3. केंद्र सरकार ने रेलवे सेवा के किस सेवानिवृत्त अधिकारी को दोबारा सार्वजनिक विमानन कंपनी एअर इंडिया का चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) नियुक्त किया है?
A. राहुल सचदेवा
B. मोहित महाजन
C. अश्वनी लोहानी
D. अर्जुन त्रिपाठी
उत्तर. C. अश्वनी लोहानी
Explanation: केंद्र सरकार ने रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्वनी लोहानी को दोबारा सार्वजनिक विमानन कंपनी एअर इंडिया का चेयरमैन व एमडी (सीएमडी) नियुक्त किया है. दिसंबर 2018 में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हुए लोहानी की नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंज़ूरी दी.

4. नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर उसका ऑपरच्यूनिटी रोवर मिशन कितने वर्ष बाद निष्क्रिय हो गया है?
A. 15 वर्ष
B. 25 वर्ष
C. 30 वर्ष
D. 50 वर्ष
उत्तर. A. 15 वर्ष
Explanation: नासा के मुताबिक, मंगल ग्रह पर उसका ऑपरच्यूनिटी रोवर मिशन 15 वर्ष बाद निष्क्रिय हो गया है. मंगल पर सबसे लंबी अवधि तक रहने वाले नासा के इस यान से 10 जून 2018 के बाद 800 से ज़्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की गई.

5. नासा के एक ताजा अध्ययन में आम अव-धारणा के विपरीत यह पाया गया है कि भारत और कौन सा देश पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं?
A. नेपाल
B. रूस
C. चीन
D. जापान
उत्तर. C. रूस
Explanation: नासा के एक ताजा अध्ययन में आम अवधारणा के विपरीत यह पाया गया है कि भारत और चीन पेड़ लगाने के मामले में विश्व में सबसे आगे हैं. इस अध्ययन में कहा गया कि दुनिया 20 वर्ष पहले की तुलना में अधिक हरी भरी हो गई है.

6. एनआरआई (अनिवासी भारतीय) विवाह पंजीकरण विधेयक, 2019 के अनुसार किसी अनिवासी भारतीय को कितने दिन के भीतर शादी का पंजीकरण कराना अनिवार्य है?
A. 15 दिन
B. 20 दिन
C. 30 दिन
D. 40 दिन
उत्तर. C. 30 दिन 
Explanation: एनआरआई (अनिवासी भारतीय)विवाह पंजीकरण विधेयक, 2019 के अनुसार किसी अनिवासी भारतीय ने अपने विवाह का पंजीकरण शादी की तारीख से 30 दिनों के भीतर नहीं करवाया है तो उसका पासपोर्ट अथवा यात्रा दस्तावेज जब्त या रद्द हो सकता है.

7. दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल (एलजी) मामले में सुप्रीम कोर्ट के किस जस्टिस ने आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर का अधिकार एलजी को दिए जाने की राय व्यक्त की है?
A. जस्टिस ए.के. सीकरी
B. जस्टिस डी. वाई. चन्द्रचूड़
C. जस्टिस अशोक भूषण
D. जस्टिस अरुण मिश्रा
उत्तर. A. जस्टिस ए. के. सीकरी
Explanation: दिल्ली सरकार बनाम उपराज्यपाल (एलजी) मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सीकरी ने कहा कि ज्वाइंट सेक्रेट्री और उसके ऊपर की रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति का अधिकार उपराज्यपाल के पास रहना चाहिए.

8. हाल ही में किस राज्य सरकार ने गुर्जरों को 5% आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है?
A. हरियाणा
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. मध्य प्रदेश
उत्तर. C. राजस्थान
Explanation: राजस्थान सरकार ने गुर्जर सहित 5 जातियों को 5 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया.

9. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 फरवरी 2019 को संसद के केंद्रीय हॉल में भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र का अनावरण किया?
A. इंद्रकुमार गुज़राल
B. अटल बिहारी वाजपेयी
C. विश्वनाथ प्रताप सिंह
D. चौधरी चरण सिंह
उत्तर. B. अटल बिहारी वाजपेयी
Explanation: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 फरवरी 2019 को संसद के केंद्रीय हॉल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र का अनावरण किया. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था.

10. प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को हाल ही में किस देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया.
A. भारत
B. इजराइल
C. नेपाल
D. चीन
उत्तर. B. इज़राइल 
Explanation: प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार संजय सुब्रमण्यम को हाल ही में इजराइल का प्रतिष्ठित पुरस्कार डैन डेविड पुरस्कार प्रदान किया गया.
Budget-current-affairs-2019-february.

No comments:

Post a Comment