expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Sunday, February 10, 2019

टॉप 50 हिन्दी करेंट अफेयर्स फरवरी 2019

टॉप हिन्दी करेंट अफेयर्स 10 फरवरी तक के आपको एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है. ये महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। मैं, आप सभी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ. मेहनत अगर जारी है तो समझो जीत आपकी पक्की है. 

Top-current-affairs-2019-january.
 1. राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बढ़ाकर कितने रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है?
उत्तर. 25000 प्रति माह

2. हाल ही में किस सरकार ने संकरी जगहों के लिए 16 बाइक ऐम्बुलेंस लॉन्च की हैं?
उत्तर. दिल्ली सरकार 

3. आरबीआई ने छोटे और सीमांत किसानों को बिना गारंटी मिलने वाले कृषि ऋण की सीमा बढ़ाकर कितने लाख रुपये कर दी है?
उत्तर. 1.6 लाख रुपये 

4. संसद भवन के सेंट्रल हॉल में किस दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री की आदमकद प्रतिमा 12 फरवरी को लगाई जाएगी?
उत्तर. अटल बिहारी वाजपेयी

5. अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक में भारत आठ स्थानों की छलांग के साथ कितने पायदान पर पहुंच गया?
उत्तर. 36 वें

6. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किन्हें हाल ही में विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया है?
उत्तर. डेविड मल्पस

7. वह स्थान जहां परमाणु टेक-2019 सम्मेलन आयोजित किया गया?
उत्तर. नई दिल्ली 

8. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कितनी भूमि तक के किसान को योजना का लाभ दिया जायेगा?
उत्तर. दो हेक्टेयर अथवा इससे कम

9. उत्तर प्रदेश बजट 2019-20 में बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र और पानी के संकट से जूझ रहे गांवों में पाइप पेयजल योजना के लिए कितनी राशि आवंटित की गई  है?
उत्तर. 3000 करोड़ रुपये 

10. वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए शहरों में कान्हा गोशाला के लिए कितने करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की गई?
उत्तर. 200 करोड़ रुपये 

11.  किस राज्य द्वारा पेश बजट में प्रत्येक दुल्हन को 1 तोला सोना दिए जाने की घोषणा की गई है?
उत्तर. असम

12. केंद्र सरकार द्वारा पोंजी स्कीमों पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया कौन-सा विधेयक है?
उत्तर. अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक -2018

13. सिनेमेटोग्राफ संशोधन विधेयक, 2019 के अनुसार पायरेसी और कॉपीराइट मामलों का उल्लंघन करने पर कितने साल की सज़ा हो सकती है?
उत्तर. तीन साल 

14.  वह स्थान जहां हाल ही में एशिया एलपीजी सम्मेलन आरंभ किया गया है?
उत्तर. नई दिल्ली 

15. किस राज्य ने हाल ही में कालिया छात्रवृत्ति योजना-2019 शुरू की है?
उत्तर. ओड़िशा 

16. वह राजनेता जिसने हाल ही में बाढ़ में लोगों को बचाने वाले केरल के मछुआरों को शांति का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है?
उत्तर. शशि थरूर

17. गवर्नर शक्तिकांत दास के कार्यकाल की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में आरबीआई ने ब्याज दरों में कितना प्रतिशत की कटौती की है?
उत्तर. 0.25%

18. वह टीम जिसने वर्ष 2019 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है?
उत्तर. विदर्भ

19 . किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिलाओं के वर्जिनिटी टेस्ट को अपराध घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है?
उत्तर. महाराष्ट्र सरकार 

20. किसे हाल ही में नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर. प्रदीप सिंह खरोला

21. किस राज्य सरकार ने वर्ष 1984 में कानपुर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश सरकार 

22. रूस के अनुसार वर्ष 2021 तक सतह से लक्ष्य भेदने में सक्षम कितने नए मिसाइल सिस्टम लॉन्च करने की योजना है?
उत्तर. दो

23. किस राज्य सरकार ने 'एस्मा' कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश सरकार 

24. नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुल कितने सीवरेज आधारभूत ढांचे संबंधी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है?
उत्तर. 136

25. पेट्रोलियम सचिव एम.एम. कुट्टी के अनुसार 2.25 करोड़ टन खपत के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश बन गया है?
उत्तर. भारत

26. इसरो द्वारा हाल ही में लॉन्च किये गये 40वें संचार उपग्रह का नाम है?
उत्तर. जीसैट-31

27. किस राज्य ने डॉल्फिन की एक प्रजाति को राज्य का राजकीय जलीय जीव घोषित किया है?
उत्तर. पंजाब 

28. वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में जारी जानकारी के अनुसार चुंबकीय उत्तरी ध्रुव कनाडा से किस देश की ओर खिसक रहा है?
उत्तर. रूस

29. किस सरकारी मिशन का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ‘शहरी समृद्धि उत्सव’ का शुभारंभ किया गया है?
उत्तर. दीनदयाल अंत्योदय मिशन

30. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जयपुर, कोटा तथा अलवर में 11-12 फरवरी के दौरान किस नाम से आपदा राहत अभ्यास का प्रदर्शन किया जायेगा?
उत्तर. राहत

31.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 06 फरवरी 2019 को देश के जाने माने कितने कलाकारों को वर्ष 2017 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगे?
उत्तर. 42

32.  सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान देश का राजकोषीय घाटा कितने लाख करोड़ रुपये रहा जो बजट में निर्धारित लक्ष्य का 112.4% है?
उत्तर. 7.01 लाख करोड़ रुपये 

33.  केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव कर महिलाओं को खदानों में ज़मीन के नीचे सुबह 6 बजे से शाम कितने बजे तक नौकरी करने की अनुमति दी है?
उत्तर. 7 बजे तक

34.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुसार, 'वचन-पत्र' के वादों पर अमल करते हुए उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पोषित उद्योगों में कितने प्रतिशत रोज़गार स्थानीय लोगों को देना अनिवार्य कर दिया है?
उत्तर. 70%

35.  कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने राजनीतिक, आर्थिक व मानवीय संकट से ग्रस्त वेनेज़ुएला को कितने करोड़ रुपये की मदद का घोषणा किया है?
उत्तर. 286 करोड़ रुपये 

37. अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए यूरोपियन देशों ने ईरान के साथ व्यापार हेतु किस नाम से पेमेंट चैनल का गठन किया है?
उत्तर. इंस्टैक्स

38. नासा की हबल दूरबीन द्वारा खोजी गई बौनी  आकाशगंगा का नाम क्या है?
उत्तर. बेदिन-1

39. अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी की वह हिन्दू महिला उम्मीदवार जिसने वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की है?
उत्तर. तुलसी गेबार्ड

40.  केरल में किस कीटनाशक के खिलाफ चलाये जा रहे आंदोलन को हाल ही में समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है?
उत्तर. एंडोसल्फान

41.  पूरी दुनिया में विश्व आर्द्रभूमि दिवस किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर. 02 फरवरी 

42.  इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर आईसीसी ने मेज़बान विंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर पर कितने टेस्ट का बैन लगाया है?
उत्तर. एक टेस्ट 

43. नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में किस मणिपुरी फिल्मकार ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है?
उत्तर. अरिबम श्याम शर्मा 

44. आईसीसी की ताज़ा महिला वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 3 स्थान की छलांग लगाकर किस भारतीय ओपनर ने पहला स्थान हासिल कर लिया है?
उत्तर. स्मृति मंधाना

46. विश्व कैंसर दिवस किस दिन को मनाया जाता है?
उत्तर. 04 फरवरी 

47. वह महिला क्रिकेटर जो 100 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनीं हैं?
उत्तर. सना मीर (पाकिस्तान) 

48.  देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना हरियाणा में किस स्थान पर की जाएगी?
उत्तर. रेवाड़ी

49.  सरकार द्वारा किन्हें हाल ही में सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है?
उत्तर. ऋषि कुमार शुक्ला

50. किस स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में 3000-4000 मीटर की ऊंचाई पर निर्मित, लगभग 335 किमी लंबी इस ट्रांसमिशन लाइन का उद्घाटन किया?
उत्तर. लदाख
Top-current-affairs-december-2018

No comments:

Post a Comment