आज का टॉप-10 करेंट अफेयर्स में आपका स्वागत है. ये महत्वपूर्ण सवाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं.मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
A) चार माह
B) सात माह
C) आठ माह
D) दस माह
Answer. A) चार माह
Explanation: भारत ने चीन के दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध को चार माह तक बढ़ाया है. अब यह प्रतिबंध 23 अप्रैल 2019 तक लागू रहेगा. इसके लिए हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है.प्रश्न 2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया?
A) बिहार
B) असम
C) पंजाब
D) झारखण्ड
Answer. B) असम
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया. इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिले में किया गया है.प्रश्न 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस राज्य में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया?
A) बिहार
B) पंजाब
C) गुजरात
D) ओडिशा
Answer. D) ओडिशा
Explanation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओडिशा में स्वास्थ्य, सड़क-राजमार्ग और उच्च शिक्षा से जुड़ी करीब 14,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया.प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को लखनऊ के लोक भवन में किस पूर्व प्रधानमंत्री की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
A) मनमोहन सिंह
B) अटल बिहारी वाजपेयी
C) इन्द्र कुमार गुजराल
D) विश्वनाथ प्रताप सिंह
Answer. B) अटल बिहारी वाजपेयी
Explanation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की. यह घोषणा वाजपेयी की 94वीं जयंती पर की गई.Important-Questions-Indian-Railway-Exam.
प्रश्न 5. किस राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की?
A) पंजाब
B) तमिलनाडु
C) हरियाणा
D) कर्नाटक
Answer. C) हरियाणा
Explanation: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 25 दिसम्बर 2018 को राज्य के “बाल देखभाल संस्थान” का नाम बदलकर “जगन्नाथ आश्रम” किये जाने की घोषणा की.प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की कितने फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की?
A) 10 फुट
B) 12 फुट
C) 20 फुट
D) 25 फुट
Answer. D) 25 फुट
Explanation: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की.प्रश्न 7. पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में किस से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है?
A) HN1
B) H5N1
C) CH5N
D) H10N1
Answer. B) H5N1
Explanation: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) में H5N1 से संक्रमण के कारण 6 मोरों की मौत के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है.प्रश्न 8. पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और किस राज्य में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया?
A) कर्नाटक
B) दिल्ली
C) तमिलनाडु
D) महाराष्ट्र
Answer. A) कर्नाटक
Explanation: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और कर्नाटक में 15,000 से अधिक बच्चों के जन्म के लिए मुफ्त प्रसव कराने वाली सुलागिट्टी नरसम्मा का निधन हो गया. उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने दुख जताया है.प्रश्न 9. भारत में निम्न में से किस दिन ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ मनाया जाता है?
A) 23 दिसंबर
B) 15 दिसंबर
C) 24 दिसंबर
D) 25 दिसंबर
Answer. C) 24 दिसंबर
Explanation: भारत सरकार ने 24 दिसम्बर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया. भारत के राष्ट्रपति ने इसी दिन ऐतिहासिक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 के अधिनियम को स्वीकारा था.current-affairs-2018-November.
प्रश्न 10. पाकिस्तान के एक अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को अल-अजिजीया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में कितने साल की सज़ा सुनाने के साथ 17.5 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है?
A) 10 साल
B) 12 साल
C) 7 साल
D) 14 साल

No comments:
Post a Comment