यह प्रश्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं तथा विभिन्न परीक्षाओं में भी पूछे जा सकते हैं. मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
उत्तर. दो
प्रश्न 2• किस देश के राष्ट्र बैंक ने देश में 100 रुपये से अधिक मूल्य के भारतीय नोटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर. नेपाल
प्रश्न 3• फ्रांस और किस देश ने एक नई मैत्री संधि 'आहेन' पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसका उद्देश्य एक-दूसरे का बचाव, दोनों देशों में मित्रता बढ़ाना और दोनों देशों के नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है?
उत्तर. जर्मनी
प्रश्न 4• रिसर्च व कंसल्टेंसी फर्म वुड मैकेंज़ी की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की मांग के मामले में कौन-सा देश वर्ष 2019 में चीन को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश बन सकता है?
उत्तर. भारत
प्रश्न 5• किस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को आईसीसी के पुरुष इमर्जिंग प्लेयर ऑफ इयर 2018 चुना गया है?
उत्तर. ऋषभ पंत
प्रश्न 6• आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के अनुसार, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े तबके को दिए गए 10 प्रतिशत के आरक्षण में से कितने प्रतिशत राज्य के कापू जाति के लोगों को दिया जाएगा?
उत्तर. 5%
प्रश्न 7• किस राष्ट्रीय स्मारक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़े संग्रहालय का उद्घाटन किया गया?
उत्तर. लाल किला
प्रश्न 8• कौन-सा राज्य जो 11.3% की दर के साथ वित्त वर्ष 2017-18 में राज्यों के विकास दर के मामले में टॉप पर रहा?
उत्तर. बिहार
प्रश्न 9• यूएनसीसीडी (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर. भारत
प्रश्न 10• सुप्रीम कोर्ट के अनुसार न्यायिक अधिकारी पद के लिए सुनाई और देखने में अयोग्यता की वैध सीमा का कितना प्रतिशत है?
उत्तर. 50%
प्रश्न 11• भारत रत्न से सम्मानित किस वैज्ञानिक को हाल ही में प्रथम शेख सौद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है?
उत्तर. सीएन आर राव
प्रश्न 12• सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कितने वर्ष से अधिक उम्र के छात्रों को राहत देते हुए अंतरिम तौर पर आईआईटी जेईई मेन व एडवांस परीक्षा में बैठने की इजाज़त दे दी हैं?
उत्तर. 25 वर्ष से अधिक
प्रश्न 13• हाल ही में जर्मनी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किस देश की एयरलाइन कंपनी 'महान एयर' पर बैन लगा दिया है?
उत्तर. ईरान
current-affairs-december-2018
प्रश्न 14• फ्रांस की डेटा निगरानी संस्था ने नए डेटा प्राइवेसी कानून 'जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेग्युलेशन' (जीडीपीआर) का पहली बार इस्तेमाल कर गूगल पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
उत्तर. 404 करोड़ रुपये
प्रश्न 15• एडलमैन की ट्रस्ट बैरोमीटर-2019 रिपोर्ट के अनुसार, सरकार, कारोबार, एनजीओ और मीडिया के लिहाज़ से कौन-सा देश विश्व के सबसे भरोसेमंद देशों में शामिल है?
उत्तर. भारत
प्रश्न 16• झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 22 जनवरी 2019 को विधानसभा में पिछली बार के 80200 करोड़ रुपये के मुकाबले कितने करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया है?
उत्तर. 85,429 करोड़ रुपये
प्रश्न 17• किस खिलाड़ी ने पहली बार तीनों आईसीसी अवॉर्ड्स (क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर) एक साथ अपने नाम किए हैं?
उत्तर. विराट कोहली
प्रश्न 18• किस खिलाड़ी को आईसीसी द्वारा घोषित टीम ऑफ़ द इयर-2018 का कप्तान बनाया गया है?
उत्तर. विराट कोहली
प्रश्न 19• किस लुप्तप्राय प्रजाति की डॉल्फिन को हाल ही में बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप देखा गया है?
उत्तर. हंपबैक डॉल्फिन
प्रश्न 20• किस संस्था के द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है?
उत्तर. अॉक्सफैम
प्रश्न 21• किस कम्पनी ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है?
उत्तर. एलआईसी
current-affairs-2019-january.

No comments:
Post a Comment