आप सभी का टॉप-10 करेंट अफेयर्स में स्वागत है. ये महत्वपूर्ण सवाल आपके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं. मैं, आपके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता हूँ.
प्रश्न 1•तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से किस बीजेपी सांसद को ज्यूरी कमिटी स्पेशल अवॉर्ड 'सांसद रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया है?
उत्तर. अनुराग ठाकुर
प्रश्न 2• गृह मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय पर्यटक अब नेपाल और किस देश के यात्रा के दौरान आधार कार्ड का इस्तेमाल वैध यात्रा दस्तावेज़ के रूप में कर सकेंगे?
उत्तर. भूटान
प्रश्न 3• गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किए गए सबसे उम्रदराज़ पुरुष मसाज़ो नोनाका का कितने वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है?
उत्तर. 113 वर्ष
प्रश्न 4• भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले से उत्तर प्रदेश को 1.2 लाख करोड़ रुपये की कमाई और कितने लाख लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है?
उत्तर. 6 लाख
top-hindi-current-affairs-october-2018
प्रश्न 5• केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस में कितने फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की हैं?
उत्तर. 20 फीसदी
प्रश्न 6• किस शहर को यूनेस्को द्वारा वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली आर्किटेक्चर राजधानी घोषित किया है?
उत्तर. रियो डी जेनेरियो
प्रश्न 7• लिंगायत समुदाय से संबंध रखने वाले 111 वर्षीय शिवकुमार स्वामीजी का हाल ही में निधन हो गया. वे किस मठ के प्रमुख थे उसका नाम है?
उत्तर.सिद्ध गंगा मठ
प्रश्न 8• इसरो द्वारा किस सरकारी विभाग की सहायता हेतु विशेष सैटेलाईट लॉन्च करने की घोषणा की गई है?
उत्तर. रक्षा विभाग
प्रश्न 9• नासा का वह मिशन जिसके द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर नासा ने शनि ग्रह के छल्लों की आयु 1 से 10 करोड़ वर्ष के बीच बताई है?
उत्तर. कैसिनी मिशन
प्रश्न 10• रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण ने किस स्थान पर देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे को लॉन्च किया है?
उत्तर. तमिलनाडु
Top-current-affairs-2019-january.

No comments:
Post a Comment