expr:class='"loading" + data:blog.mobileClass'>

Wednesday, October 3, 2018

Top Hindi Current Affairs 2018

महत्वपूर्ण जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.



Question 1. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2018 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरने के साथ जिस पूर्व क्रिकेटर को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले भारतीय बन गए?
Answer. राहुल द्रविड़

Question 2. जापानी एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) के मुताबिक, पृथ्वी से 30 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित 'रोइगु' ऐस्टेरॉयड पर उसने सफलतापूर्वक कितने रोबोट रोवर उतार लिए हैं?
Answer. दो

Question 3. नासा के मार्स एटमॉस्फेयर ऐंड वोलाटाइल एवेलयूशन मिशन (एमएवीईएन) अंतरिक्षयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा करते हुए अपने कितने वर्ष पूरे कर लिए हैं?
Answer. चार

Question 4. फिच रेटिंग्स ने भारत के वर्तमान वित्त वर्ष 2018 और 19 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7.4 से बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
Answer. 7.8 प्रतिशत

Question 5. जिस राज्य सरकार ने हाल ही में नीलकुरिंजी नामक पौधे के संरक्षण के लिए योजना की घोषणा की?
Answer. तमिलनाडु

Question 6.अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली महासभा का आयोजन नई दिल्ली में किस तारीख को किया जायेगा?
Answer. 2 अक्टूबर

Important-Questions-Indian-Railway-Exam

Question 7.मैसेजिंग एप व्हाट्सएप द्वारा भारत के लिए इन्हें बतौर शिकायत निपटान अधिकारी नियुक्त किया गया है?
Answer. कोमल लाहिरी

Question 8. इन्हें हाल ही में मालदीव का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
Answer. इब्राहिम सोलिह

Question 9. वह स्थान जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की?
Answer. रांची

Question 10.भारत ने हाल ही में दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. इस रक्षा प्रणाली का नाम है?
Answer. पृथ्वी डिफेन्स व्हीकल

Question 11. भारतीय रिज़र्व बैंक ने सेंट्रलाइज्ड इनफार्मेशन एंड मैनेजमेंट सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए कितने आईटी कंपनियों को शार्टलिस्ट किया है?
Answer. पांच

Question 12. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के सोलर प्रोजेक्ट के लिए कितने मिलियन डॉलर का योगदान दिया है?
Answer. 1 मिलियन डॉलर

Question 13. वह फिल्म जो ऑस्कर 2019 हेतु भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है?
Answer. विलेज रॉकस्टार

Question 14. कानून मंत्रालय के आंकड़ों केन्द्र मुताबिक, भारत में प्रति दस लाख लोगों पर केवल इतने जज हैं?
Answer. 19

Question 15. वह देश जिसमें पहली बार किसी महिला ने टीवी पर शाम का न्यूज़ बुलेटिन दिया?
Answer. सऊदी अरब

Question 16.सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने हॉटस्टार के जिस सीईओ को फेसबुक इंडिया का उपाध्यक्ष और एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है?
Answer. अजीत मोहन

Question 17. हाल ही में वैज्ञानिक चार्ल्स काओ का 84 वर्ष की आयु में हांगकांग में निधन हुआ. उन्हें जिस क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था?
Answer. भौतिक शास्त्र

Question 18.वह कार्यक्रम जिसके तहत नौवीं से स्नातकोत्तर तक की 15 लाख कक्षाओं को डिजिटल कक्षा में बदलने की घोषणा की गई?
Answer. ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड

Question 19. वह देश जिसमें पहली बार स्वतंत्रता समर्थक राजनीतिक दल को प्रतिबंधित किया गया?
Answer. हांगकांग

Question 20. पहली बार वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में स्टेम कोशिकाओं (पीएससी) का उपयोग करके मानव शरीर के इस भाग को विकसित करने में सफलता हासिल की है?
Answer. ग्रास नली

Question 21. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 सितम्बर 2018 को जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और धावक हिमा दास समेत कुल जितने ऐथलीटों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया?
Answer. 20

Question 22. भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने किस देश की टेक्नोलॉजी स्टार्टअप अप स्ट्रीम कॉमर्स का अधिग्रहण किया है?
A. इज़रायल

Question 23. पोलैंड में आयोजित हुई 13वीं अंतर्राष्ट्रीय साइलेज़िअन मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में भारत की संदीप कौर ने जितने किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है?
Answer. 52 किलोग्राम

Question 24. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 सितम्बर 2018 को क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और किस महिला वेटलिफ्टर को देश के शीर्ष खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया?
Answer. मीराबाई चानू

Question 25. किस देश ने एलआईडीएआर टेक्नोलॉजी, कैमरा सेंसर्स और कई रडार से लैस दुनिया की पहली सेल्फ-ड्राइविंग ट्रैम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
Answer. जर्मनी

Current-Affairs-September-2018
Question 26. जिस भारतीय अभिनेता को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है?
Answer. सोनू सूद

Question 27. वह टैंक जिसके लिए भारतीय सेना 1,000 इंजन की खरीद को मंजूरी दी है?
Answer. टी-72

Question 28. सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की मान्यता संबंधी फैसला सुनाते हुए इस काम के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया?
Answer. स्कूल में एडमिशन के लिए

Question 29. भारतीय हॉकी की आवाज़ के रूप में प्रसिद्ध कमेंटेटर जिनका हाल ही में निधन हो गया?
Answer. जसदेव सिंह

Question 30. इतने राज्यों ने तेल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर नियंत्रण हेतु समान तेल के दाम रखने का प्रस्ताव रखा है '
Answer. 5

Question 31.वह भाला फेंक खिलाड़ी जिसे हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
Answer. नीरज चोपड़ा

Question 32. वह मशीन जिसे दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लॉन्च किया गया?
Answer. वायु

Question 33. सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में मस्जिद में नमाज पढ़ने के मामले की सुनवाई इस तारीख को करने का निर्णय सुनाया है?
Answer. 29 अक्टूबर

Question 34. वह शहर जहां उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ने स्मार्ट सिटी एक्सपो-2018 का उद्घाटन किया?
Answer. जयपुर

Question 35. बैंकिंग सुविधाओं को आसान बनाने के लिए वित्त मंत्रालय ने यह एप्पस लॉन्च किया है?
Answer. जन धन दर्शक

Question 36. वह देश जिसे ह्यूमन कैपिटल रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
Answer. फ़िनलैंड

Question 37. वह राज्य जो 2 अक्टूबर को पेंशन योजना शुरू करेगा?
Answer. असम

Question 38. वह देश जो नवंबर 2018 में इंटर फेथ एलायंस फोरम की मेजबानी करेगा?
Answer. संयुक्त अरब अमीरात

Question 39.भारतीय दंड संहिता की वह धारा जिसके तहत विवाहेतर संबंध को अपराध नहीं ठहराते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया है?
Answer. धारा 497

Question 40. मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया को भंग करने पर इसके स्थान पर इसकी अध्यक्षता में बनाई गई सात सदस्यों की समिति इसका कार्य देखेगी?
Answer. डॉ. वी.के. पॉल

Question 41. हवा से हवा में मार करने वाली वह स्वदेश निर्मित मिसाइल जिसका सुखोई विमान से सफल परीक्षण किया गया?
Answer. अस्त्र

Question 42. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ इस देश के राष्ट्र प्रमुख को संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ़ अर्थ अवार्ड से सम्मानित किया गया?
 Answer. इमैनुएल मैक्रों (फ्रांस)

Question 43. विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है?
Answer. 27 सितंबर

Question 44. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने जितने गैर-आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आयात में कमी करने हेतु आयात शुल्क में वृद्धि की?
Answer. 19

Question 45. भारत और जिस देश ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती प्रकट की?
Answer. मोरक्को

Question 46. भारतीय सेना द्वारा एलओसी पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के कितने साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में 3 दिवसीय 'पराक्रम पर्व' की शुरुआत की?
Answer. 2 साल

Question 47. आर्म्ड कॉनफ्लिक्ट लोकेशन ऐंड इवेंट डेटा प्रोजेक्ट (ऐसीएलईडी) के आंकड़ों के अनुसार, यमन में जून 2018 से अब तक आम नागरिकों की मौत की संख्या में कितने प्रतिशत बढ़ोतरी हुई?
Answer. 164 प्रतिशत

Question 48. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार इज़रायल और जिस देश के बीच संघर्ष सुलझाने के लिए दो देश सिद्धांत का समर्थन  किया है ?
Answer. फिलिस्तीन

Question 49. इन्होने हाल ही में संपन्न हुई जी 4 बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया?
Answer. सुषमा स्वराज

Question 50. वह स्थान जहां दिल्ली के अतिरिक्त पहली बार कमांडर कांफ्रेस आयोजित की जा रही है?
Answer. जोधपुर

Question 51. वह स्थान जिसके एयरपोर्ट को सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
Answer. इंदौर

Question 52. वह वर्ष जब तक हर एक ग्राम पंचायत को एक जीबीपीएस की ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
Answer. 2020

Question 53. सबरीमाला मंदिर इस राज्य में है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाते हुए कहा कि यहां महिलाओं को प्रवेश करने का अधिकार है?
Answer. केरल

Question 54. हाल ही में जिस नेता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया?
Answer. तारिक अनवर


2018 weekly-current-affairs-in-hindi

No comments:

Post a Comment